फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में जंगलराज: ताबड़तोड़ लूट और हत्याएं

शहर में जंगलराज: ताबड़तोड़ लूट और हत्याएं

Thu, 09 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
शहर में जंगलराज: ताबड़तोड़ लूट और हत्याएं
मेरठ। कड़ी सुरक्षा के बीच शहर में मानो जंगलराज हो गया है। ताबड़तोड़ लूट और हत्याओं का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा। चार दिन में आठ हत्याएं, लूट की पांच घटनाएं और दर्जन भर लोगोें पर जानलेवा हमले की वारदात हो गईं। सवाल उठता है कि पुलिस के इस कड़े पहरे में भी अपराधी खुली चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को लिसाड़ी गेट में भाई ने ऐलान करके अपनी विवाहित बहन को सरेराह चाकू से गोदकर मारा था। उसी दिन जानी में एक युवक ने युवती की हत्या कर खुद को गोली मारी थी। यह दोनों वारदात हत्या की बताई जा रही हैं। सोमवार को कोतवाली में पुलिस चौकी के पास विवाहिता हिना को उसके भतीजे बबलू ने ऐलान करने के बाद गोलियां बरसाकर मार डाला था। मंगलवार सुबह बदमाशों ने खरखौदा में लूट का विरोध करने पर दंपति वीर सिंह और कैलाशी की हत्या कर दी। शास्त्रीनगर में सरेशाम दानिश की ऐलान के बाद हत्या कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को टीपीनगर में युवक की हत्या कर दी गई। उसका पिता भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। बिजली बंबा बाईपास पर लूट के विरोध में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित राजवंशी के सीने में बदमाशों ने गोली मार दी। लिसाड़ी गेट में दो पक्षों में चाकूबाजी हुई, जिसमें पांच लोग घायल हुए। यूनिवर्सिटी के सामने रिटायर्ड कर्नल की पत्नी से लूटपाट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सिविल लाइन में इंजीनियर के घर डकैती हो चुकी है तो भावनपुर में आश्रम में डाका डाला गया। शहर में हालत ऐसे समय में हुए, जब कांवड़ यात्रा को लेकर आरएएफ, एसएसबी, आरआरएफ और भारी संख्या में पीएसी व पुलिस बल तैनात है। पुलिस के आला अधिकारी हेलीकॉप्टर से भी निगरानी कर रहे हैं।


खास बातें:
- चार दिन में आठ हत्याएं, लूट की हुईं पांच वारदात
- पुलिस के पहरे में सुरक्षित नहीं लोग, आपराधिक वारदातों से उठ रहे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed