फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Stole money from a person's pocket after giving them a lift.

Kurukshetra News: लिफ्ट देकर व्यक्ति की जेब से निकाले रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Stole money from a person's pocket after giving them a lift.
इस्माईलाबाद। हाईवे पर लिफ्ट देने के बहाने एक व्यक्ति से ठगी का मामला सामने आया है। दो बाइक सवार युवकों ने व्यक्ति की जेब से नकदी और जरूरी कागजात निकाल लिए। विकास नगर कॉलोनी निवासी गुरनाम सिंह बस स्टैंड से घर लौट रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवार युवक उनके पास रुके। उन्होंने खुद को गुरनाम सिंह के बेटे का दोस्त बताया और घर छोड़ने की पेशकश की। गुरनाम सिंह उन पर भरोसा कर बाइक पर बैठ गए। युवकों ने उन्हें घर से थोड़ी दूर पहले उतार दिया और चले गए। बाद में गुरनाम सिंह ने अपनी जेब जांची तो उनका पर्स गायब था। पर्स में 6000 रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस ने गुरनाम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बाइक भिड़ंत में चालक घायल, अज्ञात पर केस
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी के निकट हाईवे पर दो बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के अनुसार टबरा गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि गत तीन अक्तूबर को शाम करीब 7:30 बजे वह इस्माईलाबाद अनाज मंडी से अपने गांव जा रहे थे। अनाज मंडी के दूसरे गेट पर सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से अशोक सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिसके बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन



स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, पीजीआई भेजा
इस्माईलाबाद। सलपानी बस अड्डा के निकट स्कूल बस की टक्कर से एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। उसे कुरुक्षेत्र के अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। सलपानी कलां निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर को उनके चाचा का लड़का प्रिंसपाल सिंह अपनी बुलेट बाइक पर शाहाबाद जा रहा था। प्रिंसपाल शाहाबाद की ओर मुड़ रहा था, तभी स्कूल बस चालक ने लापरवाही से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रिंसपाल सिंह को गंभीर चोट आई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed