{"_id":"6acaacba2d43bdfb640ae6b6","slug":"suspicion-of-murder-after-young-woman-found-in-canal-head-bore-injury-marks-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-162469-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नहर में मिली युवती की हत्या की आशंका, सिर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नहर में मिली युवती की हत्या की आशंका, सिर पर मिले चोट के निशान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा के समीप नहर में मिले युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसके चलते पुलिस ने शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाकर सामाजिक संस्था के जरिए अंतिम संस्कार करवा दिया है।
नरवाना ब्रांच नहर में 16 सितंबर को करीब 30 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती की मौत नहर में डूबने से नहीं बल्कि उसका मुंह व नाक दबाने से हुई है। उसके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं, ऐसे में उसकी हत्या व दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सही जांच के लिए कुछ सैंपल पंचकुला स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
युवती की डीएनए जांच भी कराई जाएगी ताकि उसकी पहचान कर मामले से पर्दा उठाया जा सके। युवती के नहर में मिले शव के ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे जबकि उसने लोअर पहना हुआ था। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी का कहना है कि युवती की हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। उधर, पुलिस ने डीएनए जांच के लिए दांत को सैंपल के तौर पर सुरक्षित रखा है। एसएचओ झांसा का कहना है कि आसपास के जिलों के साथ-पंजाब में भी युवती की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है। सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवती के साथ क्या घटना हुई।