फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसएसपी आवास के पीछे दिनदहाड़े इंजीनियर के घर डकैती

एसएसपी आवास के पीछे दिनदहाड़े इंजीनियर के घर डकैती

Mon, 30 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी आवास के पीछे दिनदहाड़े इंजीनियर के घर डकैती
मेरठ। बदमाशों ने कानून व्यवस्था को चुनौती हुए एसएसपी आवास के पीछे जेई के घर में रविवार दिनदहाड़े डकैती की वारदात कर डाली। हथियारों के बल पर इंजीनियर की पत्नी और बच्चों को बंधक बना लिया। महिला से मारपीट कर ज्वैलरी उतरवा ली। विरोध करने पर जेई और बच्चों को गोली मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन

मूलरूप से बुलंदशहर के देवीपुरा-2 कालोनी निवासी पुनीत अग्रवाल मेरठ में सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं। वह परिवार के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मध्य गंगनहर कॉलोनी के सरकारी आवास में रहते हैं। जेई का मकान एसएसपी आवास के पीछे की तरफ करीब 150 मीटर दूरी पर है। रविवार मध्याह्न करीब 3:20 बजे बदमाश जेई के घर पर पहुंचे। एक बदमाश के हाथ में मिठाई का डिब्बा और शादी का कार्ड था।
विज्ञापन

जेई की पत्नी शालू अग्रवाल और बेटी गेट पर पहुंचीं तो पूछने पर एक बदमाश ने कहा कि शादी का कार्ड लेकर आए हैं। जेई साहब से मिलना है। शालू अपने पति को आवाज लगाते हुए अंदर की तरफ गईं तो चारों बदमाश भी उनके पीछे घर में दाखिल होने लगे। इस पर शालू ने उन्हें घर के बाहर ही रुकने को कहा तो एक बदमाश ने उनसे मारपीट कर दी जबकि दूसरे ने कनपटी पर पिस्टल लगा दी। मां-बेटी के काबू में आने पर घर के बाहर की निगरानी कर रहा पांचवां बदमाश भी घर में घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मिनट में डाला डाका
शोर सुनकर जेई गेट पर पहुंचे तो बदमाशों ने मेन गेट अंदर से बंद कर दंपति और बच्चों टिया, तनु और प्रत्यक्ष को कमरे में बंधक बना लिया। बदमाशों ने दंपति को पिस्टल की बट से घायल कर दिया। शालू से चेन, कुंडल और अंगूठी उतरवा ली। फिर सेफ में रखे दस हजार रुपये, पांच अंगूठी, तीन जोड़ी झुमकी, कंगन और बच्चों की गुल्लक व एलईडी टीवी भी ले गये। करीब 15 मिनट में डकैती को अंजाम देकर बदमाश बाइक से फरार हो गए।
सुरक्षित इलाका ही खतरनाक
जेई के घर के पास ही एसएसपी आवास है। करीब 300 मीटर दूर सिविल लाइन थाना है। पास में प्रशासनिक अधिकारियों के आवास हैं। कुछ ही दूर एसपी सिटी आवास और आईजी ऑफिस है। लेकिन दिनदहाड़े इस वारदात से साफ है कि सुरक्षित समझे जाने वाले इलाके में ही सुरक्षा लचर है।
सजगता की खुली पोल
एसएसपी आवास के पीछे दिनदहाड़े डकैती पड़ जाए और पुलिस को थाने से 300 मीटर दूर पहुंचने में आधा घंटे लगे तो समझो कि पुलिस कितनी सजग है। जेई के अनुसार कंट्रोल रूम को सूचना देने पर यूपी 100 पुलिस तो मौके पर पहुंच गई। लेकिन इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक 25 मिनट बाद पहुंचे। जेई ने एसपी सिटी और सीओ से कहा कि जब बदमाश धमकी देते हुए भागे थे तो वह शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़े थे। पास में एडीएम रामचंद्र का आवास है। एडीएम आवास के बाहर खड़े होमगार्ड और पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे। यदि पुलिसकर्मी पीछा करते तो बदमाश पकड़े जा सकते थे।
लालकुर्ती से खरीदे लड्डू, कैमरे में बदमाश कैद
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो बाइकों पर चार बदमाश जाते कैद हुए हैं। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने लालकुर्ती में मोनू स्वीट्स से दोपहर 1:25 बजे एक किलो लड्डू खरीदे थे। करीब पौने दो घंटे बाद बदमाश रैकी करते रहे और फिर डकैती की घटना की। पुलिस ने मिठाई की दुकान से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर डीवीआर कब्जे में ले ली है। एसपी सिटी का कहना है कि बदमाशों के चेहरे और बाइक के नंबर के आधार पर धरपकड़ चल रही है।

नीयत नहीं साफ
पुलिस ने तहरीर पर इस घटना को डकैती के बजाय लूट में दर्ज किया है। हालांकि वर्कआउट के दौरान इसे डकैती के केस का अनावरण बताया जाए तो कोई बड़ी बात नहीं।
जल्द कर देंगे खुलासा
सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान हो रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर देंगे। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी

खास बातें:
शादी का कार्ड और मिठाई का डिब्बा लेकर घर में घुसे थे बदमाश
दो बाइकों से भागते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed