फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक को पीटा, सांप्रदायिक तनाव

युवक को पीटा, सांप्रदायिक तनाव

Sun, 24 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
युवक को पीटा, सांप्रदायिक तनाव
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास पर तीन युवकों ने एक युवक को पीट दिया, जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत लिसाड़ी गांव निवासी फिरोज पुत्र यासीन शनिवार सुबह बिजली बंबा बाईपास पर टहलने निकला था। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने फिरोज को क्रिकेट बैट से पीटकर घायल कर दिया। उसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामला दो समुदाय के बीच जुड़ा होने पर तनाव की स्थिति बन गई। कार्रवाई को लेकर पीड़ित लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मौके पर पहुंचे। फिरोज का आरोप है कि हमलावरों ने उस पर धार्मिक टिप्पणी की। इंस्पेक्टर के अनुसार तीन दिन पहले हुए बखेड़े में फिरोज का भाई आरिफ नामजद है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। वहीं, युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली ने शाम को कार्यकर्ताओं के साथ एसपी सिटी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर भाजपा नेताओं के दबाव में हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed