{"_id":"5b2d5e6b4f1c1bed778b57c6","slug":"121529699947-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज में क्राइम ब्रांच का छापा,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोतीगंज में क्राइम ब्रांच का छापा,
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सोतीगंज में चोरी की कार कटने की सूचना पर शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने एक कबाड़ी के गोदाम और फिर घर पर छापा मारा। क्राइम ब्रांच ने कबाड़ी को ले जाने लगी तो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सदर बाजार थाने से महिला पुलिस पहुंच गई। बाद में पुलिस ने कबाड़ी से घंटो पूछताछ की और फिर उसको छोड़ दिया।
एएसपी कैंट सतपाल सिंह के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10 बजे एक मुखबिर ने सूचना दी कि यासीन कबाड़ी के गोदाम पर चोरी की गाड़ी कट रही है। क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह अपनी टीम के साथ यासीन के गोदाम पर पहुंचे। जहां पर कार कटी हालत में मिली। कबाड़ी नहीं मिला तो क्राइम ब्रांच गोदाम के ऊपर उसके मकान पर पहुंची। क्राइम ब्रांच को देखते ही यासीन के परिवार की महिला और आसपास की महिलाओं ने हंगामा कर उनको घेर लिया।
इस पर क्राइम ब्रांच ने इंस्पेक्टर सदर बाजार को फोन कर महिला कांस्टेबल भेजने की बात कही। जिस पर सदर थाने से दरोगा इकराम महिला पुलिस के साथ सोतीगंज पहुंचे। बाद में क्राइम ब्रांच ने यासीन को उठाया और अपने साथ ले गई। महिलाओं से कहा कि अगर पुलिस का विरोध करेंगी तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज होगा। जिस पर महिलाएं खामोश हो गईं।
विज्ञापन
गोदामों से भाग गए कबाड़ी
क्राइम ब्रांच की टीम देखते ही कई कबाड़ी तो अपने गोदाम छोड़कर भाग गए। एक एक कर गोदामों के शटर गिरने लगे। छापेमारी का कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के सामने कोई भी सामने नहीं आया। करीब एक घंटे तक सोतीगंज में कबाड़ियों में गहमागहमी का माहौल रहा। इसको देखते शाम तक पुलिस तैनात रही।
कबाड़ी को दी क्लीनचिट
क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया है कि जिस कार के कटने की सूचना थी, उसका रजिस्टेशन खत्म हो चुका है। जिसके कागज दिखा गए हैं। अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। बाद में यासीन को क्लीनचिट देकर छोड़ा गया। इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल का कहना कि जीडी में तस्करा डाला गया है।
पुलिस नहीं कस पा रही शिकंजा
सोतीगंज में लगातार चोरी और लूट की कार कटने की सूचना पुलिस अधिकारियों को मिल रही है। दिल्ली व अन्य राज्यों से भी सोतीगंज में अक्सर छापेमारी होती है। सोतीगंज के कबाड़ियों के शहर और देहात में गोदाम तक बने हैं। इतना सब कुछ पता होने के बावजूद पुलिस चोरी व लूट की गाड़ियां काटने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रही।