{"_id":"5a9078024f1c1bca798bb742","slug":"121519417346-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय का शव दफनाने को लेकर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय का शव दफनाने को लेकर बखेड़ा
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गाय का शव दफनाने को लेकर शुक्रवार को देहली गेट इलाके में घंटो बखेड़ा होता रहा। दोपहर बाद पुलिस ने बमुश्किल मामला सुलझाया।
पुलिस के अनुसार देहली गेट निवासी एक महिला की दो दिन पूर्व गाय मर गई थी। लेकिन महिला ने उसे कहीं दफनाया नहीं। बीमारी फैलने का अंदेशा देख मोहल्ले वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। एसओ विजय गुप्ता के अनुसार महिला को किसी तरह समझाकर गाय का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला गाय का शव अपने रोहटा रोड स्थित प्लॉट में दफनाने पर अड़ गई। लेकिन नगर निगम ने संक्रमण का अंदेशा जताकर इसकी अनुमति नहीं दी। महिला को काफी समझाने के बाद नगर निगम के अपर नगरायुक्त अली हसन कर्नी की मौजूदगी में गाय का शव दिल्ली रोड स्थित सरकारी जमीन में दफना दिया गया।