{"_id":"598636fb4f1c1b9c3a8b45d7","slug":"121501968123-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान गैंग ने मांगी रंगदारी, बरसाईं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलमान गैंग ने मांगी रंगदारी, बरसाईं गोलियां
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। लिसाड़ी गेट चौराहे स्थित चिकन प्वाइंट पर शनिवार रात सलमान गैंग के दो बदमाश रंगदारी मांगने पहुंच गए। पैसा देने से मना किया तो बदमाशों ने गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मीट व्यापारी अशरफ की चिकन की दुकान है। पुलिस के मुताबिक जेल में बंद कुख्यात सलमान गैंग का सदस्य शाहरुख उर्फ भोले कई दिनों से मीट व्यापारी से रंगदारी मांग रहा था। शनिवार को शाहरुख, सद्दाम, दानिश और वामिक समेत आठ लोग दुकान पर पहुंचे। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने दुकान पर गोलियां चला दीं। गोलियां चलते ही अफरातफरी मच गई।
100 मीटर दूरी से लिसाड़ी गेट थाना पुलिस कोतवाली थाने की सीमा बताकर मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि एसओ देहली गेट पुलिस फोर्स के साथ सबसे पहले मौके पर पहुंचे। कोतवाली इंस्पेक्टर यशवीर सिंह व देहली गेट पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तुरंत उनके घर पर दबिश दी। घेराबंदी कर आरोपी वामिक और दानिश निवासी तोपचीवाड़ा कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सपा नेता का बताया रिश्तेदार
इंस्पेक्टर कोतवाली के मुताबिक फायरिंग करने वाला नामजद फरार आरोपी सद्दाम सपा नेता का रिश्तेदार है। पुलिस ने फरार नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर देर रात दबिश दी। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पकड़े गए आरोपियों से एक तमंचे और आठ कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खास बात
- दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया
- लिसाड़ी गेट चौराहे पर हुई वारदात, पुलिस पहुंची