फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सावित्री हत्याकांड का 25 हजारी दिल्ली में गिरफ्तार

सावित्री हत्याकांड का 25 हजारी दिल्ली में गिरफ्तार

Sun, 25 Mar 2018 02:11 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
सावित्री हत्याकांड का 25 हजारी दिल्ली में गिरफ्तार
हत्यारोपी 25 हजारी विपिन दिल्ली में गिरफ्तार
विज्ञापन


मेरठ। सावित्री और उसके दामाद बबलू की हत्या में नामजद आरोपी विपिन शनिवार को दिल्ली में चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। लिखा पढ़ी करने के बाद दिल्ली पुलिस ने सरूरपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि विपिन की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश चल रही थी। उसने सेटिंग कर दिल्ली में सरेंडर किया है।
तीन फरवरी को सरूरपुर के हसनपुर रजापुर गांव में सावित्री की हत्या हुई थी। सावित्री अपने बेटे चेतन की हत्या में चश्मदीद गवाह थी। आरोप है कि जेल में बंद सुमित जाट के इशारे पर उसके भाई सुजीत जाट ने अपने साथियों के साथ मिलकर सावित्री को मारा। सावित्री के बेटे मितन और रवि के साथ उनका दामाद बबलू निवासी सरधना पैरवी कर रहे थे। 12 फरवरी को बबलू की हत्या कर दी गई। सावित्री व बबलू की हत्या में 17 लोगों को नामजद किया गया। जिसमें सुजीत पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। नामजद विपिन निवासी हसनपुर रजापुर फरार था, जबकि अन्य आरोपी साठगांठ कर सरेंडर हो गए। पुलिस विपिन की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन

दिल्ली में चेकिंग में पकड़ा बताया
एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने विपिन को चेकिंग के दौरान पकड़ना बताया गया है। उसके पास से चोरी की बाइक मिली है। यह जानकारी दिल्ली के शाहपीर थाना पुलिस ने शाम को सरूरपुर पुलिस को दी है। रविवार को पुलिस दिल्ली जाएगी। आरोपी का दिल्ली में लिखापढ़ी हो चुकी है। अब उसको बी वारंट पर मेरठ लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेटिंग से सरेंडर हुआ विपिन
एसएसपी का कहना है कि विपिन शातिर अपराधी है। हत्या की दो वारदातें करने के बावजूद भी वह गवाहों को लगातार धमकी दे रहा था। विपिन दिल्ली में सेटिंग करके सरेंडर हुआ है। इसकी शिकायत वह दिल्ली पुलिस से करेंगी, ताकि वहां की पुलिस की भी जांच हो। सेटिंग से सरेंडर कराने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगी। सेटिंग से सरेंडर रोकने के लिए 27 मार्च को हरियाणा में डीजीपी ओपी सिंह कई राज्यों की पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे।

खास बातें:
- सावित्री व बबलू की हत्या में वांछित था विपिन
- चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया है हत्यारोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed