{"_id":"59beddfb4f1c1bad688b50d0","slug":"11505680891-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पुलिस का लिसाड़ी गेट में डेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई पुलिस का लिसाड़ी गेट में डेरा
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस का लिसाड़ी गेट में डेरा
मेरठ। मुंबई से लाखों रुपये की चोरी कर फरार हुए चोरों की तलाश में मुंबई पुलिस ने रविवार को लिसाड़ी गेट क्षेत्र में डेरा डाल लिया।
पुलिस के अनुसार मुंबई की ठाणे शहर की पुलिस लिसाड़ी गेट थाने पहुंची थी। मुंबई पुलिस के एसआई बालू के मुताबिक कुछ माह पूर्व ठाणे में दो घरों से 50 लाख की चोरी की थी। जिसमें तीन आरोपी जेल भेजे थे। जेल से छूटते ही उन युवकों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक घर में फिर से दस लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। जांच में युवक लिसाड़ी गेट के रहने वाले निकले। मुंबई पुलिस के अनुसार मेरठ के कुछ बदमाशों ने मुंबई में गिरोह बनाया हुआ है। जो चोरी की बड़ी वारदातों को ही अंजाम देते हैं। लिसाड़ी गेट पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ मेवगढ़ी निवासी गुड्डू और इस्लामाबाद निवासी इसरार के घर दबिश दी। लेकिन दोनों फरार मिले।