{"_id":"59b5acfd4f1c1bea7f8b5b30","slug":"11505078525-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकरखेड़ा में देर रात घर में घुसकर छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंकरखेड़ा में देर रात घर में घुसकर छात्र की हत्या
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कंकरखेड़ा में रविवार देर रात पांच हमलावरों ने घर में घुसकर छात्र की हत्या कर कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी। सनसनीखेज वारदात से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। खून से लथपथ छात्र को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हत्या को परिवार की आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है।
सरधना रोड स्थित अशोक नगर निवासी हर्षित कुमार (14) पुत्र स्वर्गीय राजकुमार चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर कंकरखेड़ा में कक्षा आठ का छात्र था। रात करीब 11 बजे हर्षित अपनी मां, बहन और भाई के साथ एक कमरे में जबकि उसके चाचा प्रवीन परिवार के साथ दूसरे कमरे में सोये हुए थे। इस बीच पांच बदमाश घर में घुस गये और कमरे का दरवाजा पीटने लगे। हर्षित ने जैसे ही उठकर गेट खोला तो एक बदमाश ने उसके सिर से पिस्टल सटाकर गोली चला दी। खून से लथपथ हर्षित जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद भी हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे गेट और दीवार में गोलियां जा धंसी। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।
परिजन हर्षित को आनन-फानन में कैलाशी अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा, एसपी सिटी और सीओ दौराला मौके पर पहुंचे। बाद में अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस अफसर मामला रंजिशन मानकर जांच कर रहे थे। डॉग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
खास बात
- अशोक नगर में रविवार रात 11 बजे पांच हमलावरों ने की वारदात
- ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर फरार, पुलिस रंजिशन मान रही घटना