फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था सेक्स रैकेट

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था सेक्स रैकेट

Mon, 04 Sep 2017 02:24 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था सेक्स रैकेट
तीन माह से चल रहा था सेक्स रैकेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
जागृति विहार में सेक्स रैकेट पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सभी छह युवकों और दो युवतियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं मामले में एक होटल मालिक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिस पर एसपी सिटी ने जांच बैठा दी है। पांच आरोपी दूसरे समुदाय के हैं, जिसको लेकर रविवार सुबह फिर भाजपाइयों ने थाना घेर लिया था। वहीं बताया गया कि तीन माह से सेक्स रैकेट चल रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी।
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार स्थित एक घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना शनिवार रात भाजपा नेता वीनस शर्मा ने कंट्रोल रूम को दी थी। पुलिस ने छापा मारकर दूसरे समुदाय के पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। असम निवासी एक दंपति और वहीं की एक 23 वर्षीय युवती की भी गिरफ्तार हुई थी। आसपास के लोगों का आरोप है कि तीन माह से किराए के मकान में असम का परिवार रह रहा था। जहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुहेब निवासी जाकिर कॉलोनी, मोहसीन उर्फ मन्नू निवासी जाकिर कॉलोनी, शहनवाज निवासी जाकिर कॉलोनी, सरताज निवासी गजरौला, अमरोहा, इमरान निवासी गजरौला, राजू सरकार निवासी असम और असम निवासी दो महिला हैं। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि एक होटल मालिक की भूमिका संदिग्ध बताई गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


होटल में सप्लाई होती थीं युवती
पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया कि असम निवासी राजू एक होटल में नौकरी करता था। तीन माह पहले होटल मालिक ने ही उसे जागृति विहार में किराए पर मकान दिलाया था। राजू की पत्नी और उसकी साली भी इसी घर में रहती थी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में एक लड़की ने बताया कि पैसा कमाने के लिए वह यहां किराए पर रहते थे। आसपास के लोगों को दोनों लड़कियां होटल में नौकरी करने की बात कहती थीं। एक लड़की ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि होटल में उसे ले जाया जाता था। जहां पहले से होटल के कमरे बुक रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चल रही थी शराब पार्टी
शनिवार रात पुलिस ने जब बंद मकान को अंदर से खुलवाया था तो मौके पर तीन गिलास और एक शराब की बोतल मिली थी। वहीं बाहर के कमरे में चिकन पार्टी चल रही थी।

आए थे ईद मनाने पहुंच गए हवालात
गजरौला निवासी सरताज और इमरान लिसाड़ीगेट के जॉकिर कालोनी में अपनी रिश्तेदारी में ईद मनाने आए थे। जहां अपने मौसेरे भाई के साथ पार्टी में चले गए। जिसके बाद सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो आरोपी पकड़े गए।

खास बात
पुलिस को नहीं थी भनक, रविवार को छह युवकों और दो युवतियों को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed