{"_id":"5c1feea9bdec2256ac502666","slug":"111545596585-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में रविवार को ट्रैक्टर चालक को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया। गंगा नगर थाना क्षेत्र के अम्हेडा निवासी तेजबीर सिंह ने बताया कि उसने बटावली निवासी प्रवीण लांबा ट्रांसपोर्टर के पास टिकौला शुगर मिल मे ट्रैक्टर गन्ना ढुलाई के लिए लगा रखा है। इस ट्रैक्टर पर अलीपुर मोरना निवासी सर्वेश पुत्र भूप सिंह चालक है। गन्ना ढुलाई के बाद वह ट्रैक्टर को बहसूमा बाईपास स्थित टायल्स फैक्ट्री में खडा कर देता था। चार दिन पूर्व ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद वह उसे बिन बताए ले गया तथा मोबाइल भी बंद कर लिया। आरोप है कि चालक ने कहीं ट्रैक्टर बेच दिया है या कहीं छिपा कर रखा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए रविवार को नामजद आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर चोरी के आरोप में जेल भेज दिया।
खेतों से लेकर बाजार तक दिखा कोहरे का असर
बहसूमा।
रविवार को घना कोहरा छाया होने से दिन भर मौसम में ठंडक बनी रही। सुबह के समय किसान भी गन्ना कटाई के लिए देरी से निकले तो व्यापारियों ने भी बाजार देर से ही खोला। दोपहर में कुछ समय के लिए तेज धूप भी खिली, लेकिन दिन ढलते ही सर्दी ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विशेषज्ञों ने तीन दिन अभी घना कोहरा पड़ने की आशंका जताई है। पीएचसी प्रभारी डा. रक्षित ने बच्चों को ठंड बचाने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
57 रोगियों ने कराई जांच
बहसूमा। रविवार को हंसापुर गांव में एनआरआई डा. अशोक जैनर के आवास पर एमजे संस्था के तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 रोगियों ने जांच कराई। स्वास्थ्य शिविर में डा. सजंय जैनर ने 20 मानसिक, 15 शुगर, 5 उच्चरक्तचाप व बाकी सामान्य रोगियों की जांच कर दवाई वितरित की गई। इस मौके पर दिनेश जैनर, गिरीराज, नवीन जैनर, दारा सिंह, सतबीर सिंह, अंकुश जैनर, समझ भगतजी आदि का सहयोग रहा। संस्था के संस्थापक डा अशोक जैनर ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकत कर स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्धन, गरीब, असहाय, विधवा, निर्धन छात्रों के साथ ही निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए चलाई गई मुहिम पर चर्चा की।