{"_id":"5b7dd8b542c79246516546a8","slug":"111534974133-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी दूसरे के खाते में डाला पैसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसी दूसरे के खाते में डाला पैसा
Updated Thu, 23 Aug 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एमडीए कर्मियों की कारगुजारियां भी अजब है। मूल आवंटी के रजिस्ट्रेशन का पैसा एमडीए के एकाउंट सेक्शन ने किसी पुलिसकर्मी के खाते में रिफंड कर दिया। आवंटी ने शिकायत की तो इसका पता चला। अब पुलिसकर्मी से एमडीए कर्मी मनुहार कर रहे हैं कि भाई पैसा वापस कर दो।
दरअसल मेरठ विकास प्राधिकरण में एक आवंटी ने अपने पैसा वापस मांगा, जिस पर एमडीए ने उसका लगभग 81 हजार रुपये का हिसाब बनाया। यह पैसा मूल आवंटी के खाते में ट्रांसफर करना था। लेकिन इसे उसके बजाय दिल्ली पुलिस के एक सिपाही के खाते में ट्रांसफर कर दिया। एमडीए तो इसे भूल गया। लेकिन पैसा न मिलने पर जब आवंटी ने दबाव बनाकर तो जांच होने पर इसकी पोल खुली। उधर, इस पुलिसकर्मी ने ही फोन कर पूछा कि यह पैसा खाते में क्यों भेज दिया। अब एमडीए कर्मी पुलिसकर्मी की मान मनोव्वल कर रहे हैं कि पैसा वापस कर दिया जाए। हालांकि पुलिसकर्मी का कहना है वह पैसा वापस करने को तैयार है। एमडीए के उपाध्यक्ष साहब सिंह का कहना है कि यह गलती से हो गया। पैसा वापस आ जाएगा।