{"_id":"5adbab774f1c1b3b0a8b5d7e","slug":"111524345719-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ई-कार्ट लेकर निकलीं एसएसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में ई-कार्ट लेकर निकलीं एसएसपी
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एसएसपी मंजिल सैनी ट्रैफिक पुलिस द्वारा तैयार की गई ई-कार्ट (ट्रैफिक अवेयरनेस वैन) खुद चलाकर शुक्रवार रात शहर में निकलीं। उनके साथ एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी भी मौजूद रहे।
एसएसपी ने इस दौरान पुलिस लाइन से कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरो माइल, बेगमपुल आदि स्थानों पर घूमकर शहर वासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वहीं, शहर की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था भी परखी। बैट्री से चलने वाली इस वैन में माइक, 55 इंच की एलईडी तथा अन्य उपकरण लगाए गए हैं। इस वैन पर एक एचसीपी, एक कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। वहीं, शनिवार शाम को ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
एक शिकायत पहुंची
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल रूम पर शनिवार रात नौ बजे तक केवल एक शिकायत आयी थी। जिसमें मध्याह्न 3:12 बजे मोहिउद्दीनपुर में जाम लगने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद कंट्रोल से ट्रैमो-19 को मौके पर भेजा गया। मध्याह्न 3:48 बजे ट्रैमो ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि मौके पर वाहनों की लाइन लगी थी, अब यातायात व्यवस्था सुचारु है।
विज्ञापन
9454404000 पर दें सूचना
ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर 9454404000 जारी किया गया है। इस नंबर पर किसी भी समय ट्रैफिक समस्या संबंधी सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में महिला कांस्टेबल सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक रहेंगी। जबकि रात्रि नौ बजे से अगली सुबह सात बजे तो दो पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे।