फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पा

पा

Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
पा
मेरठ। पार्षद आरिफ के घर पर हरियाणा के शूटर को गोली लगी। लेकिन रहस्य अभी बरकरार है। गोली लगे शूटर को लेकर शनिवार को भी तरह-तरह की चर्चाएं उड़ती रहीं। सीओ कोतवाली ने डॉक्टरों को बुलाकर दो बार पूछताछ की। शूटर का इलाज कहां हुआ, इसके बारे में डॉक्टर ने कोई जानकारी न होना बताया।
विज्ञापन

कोतवाली में नौ जुलाई को पार्षद आरिफ और उसके रिश्तेदार शादाब उर्फ भूरा की हत्या में कुख्यात सारिक, फाईक व उसके भाइयों समेत आठ आरोपी जेल में बंद हैं। 17 सितंबर को आरिफ के घर में एक युवक को गोली लगी। आरिफ के भतीजे घायल को पहले अस्पताल ले गए और फिर चार-पांच घंटे बाद उसे एंबुलेंस से लेकर आए।
विज्ञापन

लोगों में चर्चा थी कि हरियाणा के एक शूटर को आरिफ के घर में गोली लगी। सीसीटीवी कैमरे में एंबुलेंस व खून से लथपथ युवक को देखा गया। पुलिस तभी से जांच पड़ताल कर रही है। शुक्रवार पुलिस को पता चला था कि घायल का इलाज हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुआ था। शनिवार को पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टरों को बुलाकर पूछताछ की। लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द खुलेगा इसका राज
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल ने बताया कि आरिफ का भतीजा आमिर जानलेवा हमले के मामले का आरोपी है। आरोपी का परिवार घर से गायब है। परिवार के लोगों की तलाश पुलिस से शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि आरिफ का परिवार ही बताएगा कि किसको गोली लगी। उसकी मौत हो गई या फिर उसको कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed