फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बर्थ

बर्थ

Tue, 19 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
बर्थ
गंगानगर/मेरठ। हर्ष फायरिंग की घटनाएं थम नहीं रहीं हैं। गंगा नगर की अमन विहार कॉलोनी में रविवार रात पत्नी का बर्थडे मना रहे रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली परिवार की एक किशोरी को जा लगी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन परिजनों ने तहरीर देने और कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

एसओ गंगानगर ओपी सिंह के अनुसार गंगानगर जे ब्लॉक में सुशील शर्मा पत्नी रेनू और बेटी मेघा (15) के साथ रहते हैं। मेघा निजी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। रविवार को सुशील परिवार सहित अपने साले अमन विहार कॉलोनी निवासी नितिन के घर बर्थडे पार्टी में गए थे। बर्थडे नितिन की पत्नी बुलबुल का था। बताया गया कि केक कटने के बाद सभी एक-दूसरे के फोटो खींच रहे थे। इस दौरान एक रिश्तेदार खुशी में फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन

जिसमें एक गोली घर के मेन गेट के पास खड़ी मेघा के पेट में जा घुसी। मेघा को गंभीर हालत में बक्सर स्थित सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया। एसओ गंगानगर ने बताया इस मामले में परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। अस्पताल से मीमो आने पर पुलिस देर रात जानकारी लेने पहुंची। सूर्या नर्सिंग होम के संचालक आमोद भारद्वाज के मुताबिक देर रात ही ऑपरेशन कर गोली निकाल ली गयी थी। मेघा को आईसीयू में रखा गया है। उसकी हालत में सुधार है। वहीं, एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि बर्थडे पार्टी में एक रिश्तेदार ने हर्ष फायरिंग की, जिसमें छात्रा को गोली लगी है। एसओ गंगानगर को जांच के लिये भेजा था। इस मामले में कार्रवाई होगी। जिस असलहे से गोली चली है, उसको भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से चलाई थी रिश्तेदार ने गोली
एसओ के अनुसार घायल मेघा के बयान की वीडियोग्राफी करायी गयी। बच्ची ने पूछताछ में बताया कि फोटो खिंचवाने के बाद मैं घर के बाहर गेट के पास खड़ी हुई थी। तभी एक रिश्तेदार पीछे से आया और हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें अचानक उसको गोली लग गयी। जिससे मैं घायल हो गयी थी। अब मैं ठीक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed