{"_id":"59adc7b54f1c1b46738b5170","slug":"111504561077-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतापुर में पॉली बैग फैक्ट्री में लगी भीषण आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परतापुर में पॉली बैग फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Updated Tue, 05 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उद्योग पुरम में दोमंजिला पॉलीबैग फैक्ट्री में सोमवार दोपहर शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्री में रखा तैयार और कच्चे माल सहित कई मशीनें जल गईं। पांच जिलों की 20 दमकल गाड़ियों की सहायता से 100 से ज्यादा दमकल कर्मियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
परतापुर थाना क्षेत्र के उद्योगपुरम में शास्त्रीनगर निवासी कमल रस्तोगी की टेप लाइन इंडस्ट्रीज है। दोमंजिला इस फैक्ट्री में पॉलीबैग तैयार होते हैं। नीचे की बिल्डिंग में बैग की छपाई आदि के बाद मशीनों से माल तैयार होता है। ऑफिस और गोदाम भी नीचे हैं। दूसरी मंजिल पर सिलाई और माल की पैकिंग होती है। सोमवार को फैक्ट्री में 50 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। कर्मचारियों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे नीचे की बिल्डिंग में बिजली की मेन लाइन में शार्ट सर्किट होने पर उसकी चिंगारी वहां रखे प्लास्टिक के दानों पर गिर गई। आग की लपटें तेजी से फैलनी शुरू हुई तो कर्मचारियों ने प्लास्टिक के दानों के बैग फैक्ट्री से बाहर करने शुरू कर दिए। लेकिन तब तक आग भयंकर रूप ले चुकी थी। ऐसे में कर्मचारियों की हिम्मत भी जवाब दे गयी।
दो कर्मचारियों ने बाइक से पास ही परतापुर फायर स्टेशन पहुंचकर आग की सूचना दी। सीएफओ अजय शर्मा और एफएसओ परतापुर मुकेश कुमार दमकल की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन आग ने आसपास की फैक्ट्रियों को भी लपेटे में लेना शुरू कर दिया था। फैक्ट्री की आधी बिल्डिंग समेत आसपास की कई फैक्ट्रियों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सीएफओ की सूचना पर बागपत, हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा से भी दमकल गाड़ियां बुलवा ली गईं। आरएएफ की रेस्क्यू टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास जमा भीड़ को हटाकर आग बुझाने में मदद की। शाम करीब सात बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक के अनुसार प्रारंभिक तौर पर आग से करीब 8-10 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। फैक्ट्री से एक-दो दिन में बडे़ ऑर्डर की सप्लाई होनी थी, जिसका स्टॉक तैयार रखा था। काफी माल कच्चा भी था। मशीनें भी जल गई और भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि सही आंकलन बाद में ही संभव होगा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट रहा।
बचाव के नहीं थे पर्याप्त संसाधन
चीफ फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा के अनुसार पांच जिलों की 20 दमकल गाड़ियों के 100 से अधिक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। पॉली बैग फैक्ट्री में जरूर भारी नुकसान हुआ है। लेकिन आसपास की फैक्ट्रियों को बचा लिया गया है। केवल कुछ की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया आग की वजह शार्ट सर्किट ही बताई जा रही है। लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फैक्ट्री में आग से बचाव के पर्याप्त संसाधन भी नहीं थे।
खास बातें:
05 जिलों से पहुंचीं 20 दमकल गाड़ियां, 100 से ज्यादा दमकल कर्मी जुटे
07 घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका आग पर काबू
50 से ज्यादा कर्मचारी थे फैक्ट्री में मौजूद, आरएएफ की रेस्क्यू टीम भी पहुंची
08-10 करोड़ के करीब नुकसान, शार्ट सर्किट बताया गया कारण
- इंडस्ट्रियल एरिया उद्योगपुरम परतापुर में हुआ सोमवार दोपहर हादसा
- फैक्ट्री की आधी बिल्डिंग के अलावा आसपास की कई फैक्ट्रियों की दीवारें क्षतिग्रस्त