फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रंगदारी न देने पर डेयरी संचालक पर बरसाई गोलियां

रंगदारी न देने पर डेयरी संचालक पर बरसाई गोलियां

Sun, 03 Sep 2017 02:48 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर डेयरी संचालक पर बरसाई गोलियां
रंगदारी न देने पर डेयरी संचालक पर बरसाईं गोलियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम बाइक सवार युवकों ने रंगदारी न देने पर डेयरी संचालक पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि उसे गोली नहीं लगी। बाद में आरोपी एक सप्ताह के अंदर सबक सिखाने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
लिसाड़ीगेट के जॉकिर कालोनी निवासी मोहम्मद शाहबाज पुत्र मोबीन की डेयरी है। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी डेयरी में कुर्सी पर बैठा था। तभी दो बाइकों पर पड़ोस के पांच युवक पहुंचे। गेट के बाहर से एक युवक ने कहा कि अगस्त का पूरा महीना हो गया, पैसे नहीं आये। यदि डेयरी करनी है तो रंगदारी देनी पड़ेगी नहीं तो अंजाम भुगत। इतना कहते ही आरोपियों ने पिस्टल व तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली दीवार में जा घुसी, जबकि एक गोली शाहबाद की कनपटी के पास से छूकर निकल गई। सूचना पर पहुंचे एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेंद्र कुमार का क हना है कि जांच पड़ताल में मामला रंगदारी का नहीं आया है। भैंस बांधने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर आरिफ, उसके भाई आस मोहम्मद, चांद उर्फ बोतर, आबिद व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दहशत फैलाने आए थे हमलावर
पुलिस का कहना है कि आरोपी सिर्फ दहशत फैलाने आए थे। भागते समय भी आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। जिससे आसपास के लोग घरों में घुस गये। इस दौरान रास्ते से गुजर रहा एक दस वर्षीय बच्चा भी बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
जाकिर कॉलोनी में बाइक सवार पांच युवकों ने शनिवार शाम की वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed