फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घर की महिला से अवैध सबंधों के विरोध को लेकर की गयी दीन मोहम्मद की हत्या

घर की महिला से अवैध सबंधों के विरोध को लेकर की गयी दीन मोहम्मद की हत्या

Sun, 03 Mar 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
घर की महिला से अवैध सबंधों के विरोध को लेकर की गयी दीन मोहम्मद की हत्या
ऑटो चालक दीन मोहम्मद हत्याकांड में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

परिवार की एक महिला पर गलत नजर रखने पर ऑटो चालक ने मारा था थप्पड़
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/मेरठ। ऑटो चालक दीन मोहम्मद की हत्या में नामजद दोनों आरोपी शनिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी उमर ने बताया कि एक महिला से उसके संबंध थे। ऑटो चालक ने उसे थप्पड़ मारकर बेइज्जत कर दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए दीन मोहम्मद को मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस ने बताया कि लिसाड़ी गेट फतेहउल्लापुर निवासी दीन मोहम्मद (45) पुत्र अब्दुल रज्जाक की शुक्रवार रात हापुड़ रोड पर 44 वी वाहिनी पीएसी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दीन मोहम्मद के बेटे नदीम ने पुलिस को बताया था कि भगत सिंह मार्केट निवासी उमर पुत्र शरीफ और जावेद पुत्र इस्लाम हापुड़ अड्डे से बागपत अड्डे तक ऑटो चलाते हैं। जिस कारण दोनों का घर आना-जाना हो गया। इस दौरान उमर परिवार एक महिला पर गलत नजर रखने लगा। जिसमें जावेद भी साथ देता था।
विज्ञापन

दीन मोहम्मद ने अपने दोनों साथियों से कहा था कि वह आना-जाना छोड़ दें। लेकिन उसके बाद भी उमर नहीं माना। एक सप्ताह पहले दीन मोहम्मद घर पहुंचा तो वहां पहले से उमर मौजूद था। जिसके बाद दीन मोहम्मद ने उमर को थप्पड़ जड़कर घर से निकाल दिया था। जिस पर उमर ने धमकी दी थी कि वह थप्पड़ का बदला लेकर रहेगा। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात जावेद व उमर दीन मोहम्मद को नया ऑटो दिखाने के बहाने घर से ले गए थे और गोली मारकर हत्या कर दी थी। नदीम ने उमर व जावेद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल असलहा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफीद बन रहा खरखौदा क्षेत्र
हत्यारोपियों के लिए खरखौदा क्षेत्र मुफीद बन रहा है। कहीं गोली मारकर हत्या की जा रही है तो कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंका जा रहा है। दो माह पहले भी गांव पीलपीखेडा के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव की शनाख्त तक नहीं हुई। अगस्त 2018 में ब्रह्मपुरी से भी 50 वर्षीय व्यक्ति की अपहरण के बाद हत्या कर खरखौदा क्षेत्र में ट्यूबवेल में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed