फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ी गेट में गैंगवार, ताबड़तोड़ गोलियां चलीं

लिसाड़ी गेट में गैंगवार, ताबड़तोड़ गोलियां चलीं

Tue, 26 Feb 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट में गैंगवार, ताबड़तोड़ गोलियां चलीं
- कुख्यात शारिक और सलमान की गैंगवार में अब तक हो चुकी हैं 12 हत्या
विज्ञापन

- दो बदमाशों को लगी गोली, एक पर कुल्हाड़ी से वार कर छह गोलियां मारी
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लिसाड़ीगेट में कुख्यात शारिक और सलमान के गुर्गों में सोमवार को फिर से गैंगवार हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के एक बदमाश को कुल्हाड़ी से वार कर छह गोलियां मारी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला लिसाड़ीगेट के जामिया चौक लखीपुरा गली नंबर-18 का है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि कुख्यात शारिक गैंग के गुर्गे शाहरुख और सलमान गैंग के असलम पहलवान के बीच एक सप्ताह पहले रास्ते में टाटा मैजिक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में सोमवार रात 11 बजे दोनों पक्ष के बीच समझौते की बात हुई। इसमें शाहरुख और दिलशाद समेत आठ लोग असलम पहलवान के यहां पर गए। दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी तभी सलमान गैंग के गुर्गे सलमान, मेहराजुद्दीन और दो अज्ञात ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी गोलियां चलाई। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच करीब 50 से अधिक राउंड गोलियां चलीं। इसमें शाहरुख पर कुल्हाड़ी से हमला कर पेट में छह गोलियां मारी गई, जबकि दिलशाद के चेहरे पर दो गोलियां लगी। वहीं, सलमान गैंग का मेहराजुद्दीन भी घायल हो गया। लोगों ने घायल दिलशाद और शाहरुख को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एंबुलेंस खड़ी थी, टेंपो से घायल पहुंचाए अस्पताल
लोगों ने बताया कि दोनों घायलों को हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन काफी देर तक डॉक्टर के न आने पर परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल परिसर में एंबुलेंस खड़ी होने के बाद भी उन्हें मना कर दिया गया। इसके बाद लोग घायलों को टेंपो से दूसरे अस्पताल ले गए। यहां से शाहरुख को गंभीर हालत में परिजनाें ने लोकप्रिय अस्पताल और दिलशाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, मेहराजुद्दीन भी एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जा चुकी हैं कई जानें
शारिक-सलमान में गैंगवार छिड़ी हुई है। इसमें सलमान के चाचा आरिफ और भतीजे सद्दाम की हत्या हो चुकी है। इसके बाद नवीन फल मंडी में रियाजुद्दीन की हत्या हुई थी। शारिक की डेयरी पर दो नौकरों की हत्या समेत करीब एक दर्जन लोगों की हत्या इस गैंगवार में अब तक हो चुकी है।

पहले भी जा चुके हैं जेल
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि घायल शाहरुख और दिलशाद पहले भी जेल जा चुके है। हाल में ही शाहरुख जेल से छूटकर आया है। घायलों का पुलिस आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस फरार आरोपी असलम पहलवान समेत अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। एक आरोपी मेराजुद्दीन को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed