{"_id":"5ab6b9024f1c1bbf758b7447","slug":"101521924354-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाया लेड की प्लेटों से भरा कैंटर, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाया लेड की प्लेटों से भरा कैंटर, हड़कंप
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने उड़ाया लेड की प्लेटों से भरा कैंटर, हड़कंप
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र में मुकुट महल के सामने से शनिवार तड़के लेड की प्लेटों से भरा कैंटर चोरी हो गया। यह कैंटर मुंबई के भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर जाना था। करीब बीस लाख रुपये की लेड की प्लेट चोरी होने के बाद से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।
कंकरखेड़ा में शारू स्मर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसमें लेड की प्लेटें तैयार होती हैं। शुक्रवार रात लेड की प्लेटों से भरा कैंटर कंकरखेड़ा से मुंबई के भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर के लिए चला था। टीपीनगर के शिवपुरम निवासी ड्राइवर विजयपाल ने रात में कैंटर दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल के सामने फ्लाईओवर के नीचे खड़ा कर दिया। इसके बाद वह अपने घर सोने चला गया था।
शनिवार सुबह ड्राइवर वहां पहुंचा तो कैंटर नहीं मिला। ड्राइवर ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शामेंद्र सिंह और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मैनेजर और इंस्पेक्टर टीपीनगर बृजेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। क्राइम ब्रांच भी पुलिस टीम का सहयोग करेगी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने ड्राइवर से पूछताछ की। पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने शनिवार देर रात मोदीनगर और गाजियाबाद में कैंटर की की। पुलिस अफसरों ने बताया कि शनिवार सुबह 5:58 बजे कैंटर गाजियाबाद की तरफ चला था। बताया गया कि कैंटर मोदीनगर पहुंचकर गायब हुआ है।
विज्ञापन
प्रोटेक्शन के लिए जा रही थी चादर
एएसपी कैंट ने बताया कि कंकरखेड़ा से भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर मुंबई में लेड की चादरें जा रही थीं। यह चादर प्रोटेक्शन के लिए काम आती है। कैंटर में जो वजन भरा था, वह करीब 5.8 टन था। इसमें लोहे जैसी चादर होती है। जो चादर भरी हुई थी वह कैंटर के डाले की ऊंचाई में ही भरी हुई थी। इन चादरों का घनत्व लोहे की तुलना में अधिक होता है। कई धातु के मिश्रण से लेड की प्लेटें बनाई जाती हैं। जिनका अलग-अलग प्रयोग किया जाता है।
ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध
इंस्पेक्टर टीपीनगर का कहना है कि शुक्रवार रात एक बजे तक ड्राइवर विजयपाल कैंटर पर था। उसके बाद वह घर चला गया। चालक की भूमिका संदिग्ध लग रही है। उससे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई है। ड्राइवर ने बताया कि रात में उसे मच्छर काट रहे थे। एक बजे तक जब नींद नहीं आई तो सोने के लिए घर चला गया।
एक साल में एक दर्जन ट्रक चोरी
ट्रांसपोर्ट नगर में पिछले एक साल में एक दर्जन से अधिक ट्रक चोरी हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कई बार ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एसपी सिटी और एसएसपी से भी गुहार लगा चुके हैं।
खास बातें:
टीपीनगर क्षेत्र में मुकुट महल के सामने शनिवार तड़के छह बजे किया चोरी
मुंबई के भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर जा रहा था लेड की प्लेटों से भरा कैंटर