{"_id":"5a036aca4f1c1b69678ba28d","slug":"101510173386-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू में फायरिंग, पथराव के बाद लाठीचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीएसयू में फायरिंग, पथराव के बाद लाठीचार्ज
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी में फायरिंग, पथराव के बाद लाठीचार्ज
मेरठ। चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बुधवार देर रात बाहरी युवकों ने फायरिंग कर दी। जिस पर छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव कर हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस से छात्रों की झड़प हो गई। छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। काफी प्रयास के बाद देर रात पुलिस ने बखेड़े को शांत किया।
पुलिस के अनुसार यूनिवर्सिटी स्थित सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में अब्दुल कलाम के नाम से हॉस्टल है। छात्रों का आरोप है कि सात-आठ बाहरी युवक आए व हॉस्टल के बाहर हवाई फायरिंग करके चले गए। छात्रों ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी। लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जिसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट गया और वह कुलपति के आवास पर पहुंच गए।
छात्रों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मामला तूल पकड़ने लगा तो मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को नारेबाजी करने से रोका तो छात्र पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। छात्रों ने पुलिस से हाथापाई करते हुए पथराव कर दिया। इसकी जानकारी पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
लाठीचार्ज कर खदेड़े छात्र
पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को कुलपति आवास से खदेड़ा। देर रात तक यूनिवर्सिटी में गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले बाहरी युवक कौन थे। इसकी जांच की जा रही है। हॉस्टल के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे है। बृहस्पतिवार को उनको खंगाला जाएगा।
चुनावी माहौल बनाने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हो गई है। जिसको लेकर छात्रों में गुटबाजी चल रही है। यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों में वर्चस्व को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की भी होड़ चल रही है। बुधवार देर रात भी ऐसा ही हुआ। छात्रों को लेकर जबरन कुलपति आवास पर हंगामा किया।
बवाली छात्रों पर होगी कार्रवाई
एसपी सिटी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बवाली छात्रों पर कार्रवाई करेंगे। हॉस्टल और कुलपति आवास के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी। पुलिस पर पथराव हुआ है, इस मामले में भी छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी। आठ छात्रों के नाम पुलिस की जांच में भी सामने आए है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।