{"_id":"59d005364f1c1b65548b51c9","slug":"101506805046-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के बाद विवाहिता को पीटा, उठाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत के बाद विवाहिता को पीटा, उठाने की कोशिश
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अहमदनगर में शनिवार शाम पंचायत में ससुरालियों ने पहले विवाहिता को पीटा, उसके बाद उठाने की कोशिश की। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने। पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया।
लिसाड़ीगेट के अहमदनगर निवासी महिला की शादी एक साल पहले किदवई नगर निवासी सुऐब के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति और अन्य ससुराल वाले विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। विवाहिता का आरोप है कि तीन माह पहले उसके देवर और एक अन्य युवक ने तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। पीड़िता ने अपने पति से आपबीती सुनाई तो पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके में रहने लगी। पीड़िता ने कोर्ट के माध्यम से आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न और रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। शनिवार शाम को दोनों पक्षों में समझौते को लेकर अहमदनगर में पंचायत चल रही थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे कार में डालने की कोशिश की। विवाहिता के भाई और अन्य लोगों ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने घायल महिला और उसके भाई को जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट का कहना है कि दोनों पक्षों में दहेज को लेकर विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।