फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Anger over not showing Jammu and Kashmir in map of India, girl coming from madrasa molested

Crime News:जम्मू-कश्मीर को भारत के नक्शे में नहीं दर्शाने पर रोष, मदरसे से लाैट रही छात्रा से छेड़छाड़

Thu, 31 Oct 2024 12:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 31 Oct 2024 12:43 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के बिना भारत का अपूर्ण नक्शा सोशल मीडिया पर वायरल करने पर मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया। वहीं मदरसे से लाैट रही छात्रा के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी।

विज्ञापन
Meerut: Anger over not showing Jammu and Kashmir in map of India, girl coming from madrasa molested
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जम्मू-कश्मीर के बिना भारत का अपूर्ण नक्शा सोशल मीडिया पर वायरल करने पर हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर कहा है कि 29 अक्तूबर को एक कार्यक्रम दिल्ली में हुआ है। फेसबुक एवं व्हाट्सएप ग्रुपों पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का जो लोगो दिया है, उसमें भारत के नक्शे को अपूर्ण रूप से दर्शाया गया है। नक्शे में जम्मू-कश्मीर को नहीं दर्शाया गया है।  

विज्ञापन


मदरसे से पढ़कर लौट रही युवती से छेड़छाड़ अश्लील हरकत
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे से पढ़कर लौट रही युवती से बुधवार को मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत। पीड़िता के भाई के विरोध करने पर मनचले व उसके भाई ने मारपीट की।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक आए उसकी बहन से छेड़छाड़ करता है। आरोपी ने पीड़िता को तेजाब फेंकने की धमकी दी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि थाना प्रभारी काे कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुस्साहस: युवती को सुरक्षा का भरोसा दिलाकर ई रिक्शा में बैठाया, फिर सुनसान जगह में ले जाकर दरिंदगी पर उतरा

मेघदूत पुलिया पर नशे में धुत सिपाही का हंगामा
मेरठ में शराब के नशे में धुत ट्रैफिक कांस्टेबल ने बुधवार दोपहर मेघदूत पुलिया पर जमकर हंगामा किया। ट्रैफिक कांस्टेबल दीपक कुमार बुधवार दोपहर बुलेट पर सवार होकर मेघदूत चौराहे पर पहुंचा। जिसके बाद वह अचानक सड़क पर गिर गया। लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे और बुलेट को हटाते हुए कांस्टेबल को उठाने का प्रयास किया।

लोगों ने वर्दी की गरिमा बनाए रखने के लिए कहा, तो कांस्टेबल गाली-गलौज करने लगा। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक विनय कुमार शाही को निर्देश देकर कांस्टेबल को पुलिस लाइन भिजवाया। राघवेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लोहियानगर पुलिस ने छह गोकश पकड़े
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पीपली खेड़ा में गोकशी करने वाले छह गोकशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते 17 जून को थाना लोहियानगर पुलिस ने ग्राम पीपली खेड़ा में सिराजुद्दीन के मकान पर गोकशी की सूचना पर दबिश दी गई थी। पुलिस ने से मांस बरामद किया था। मांस का नमूना जांच के लिए भेजा गया था।

बुधवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में मांस के गोवंश पशु के होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने गांव के ही सिराजुददीन, आरिफ, अनीस, इकबाल, रफीक मोहम्मद, खलील, छोटे उर्फ सरफराज, को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  

न्यायालय से लौट रही महिला को पीटा, चार पर केस दर्ज
मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद स्थित ग्रामीण न्यायालय से लौट रही महिला को पीटने का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर की किदवईनगर कालोनी शीबा का निकाह वर्ष 2022 में मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराल वाले आए दिन दिन शीबा के साथ मारपीट करते थे। शीबा ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे की सुनवाई ग्रामीण न्यायालय में चल रही है।

शीबा ने बताया कि मंगलवार को वाद की सुनवाई थी। सुनवाई के बाद वह घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपियों ने गोविंदपुरी के समीप पहुंचते ही शीबा को घेर लिया और अभद्रता करने लगे। शीबा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात घूसों से बुरी तरह पीटा।

परिजन शीबा को बचाने आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। राहगीराें के जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर शबनम, सलमा, दानिश और दीन मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

घर के बाहर खड़ी कार के लाठी डंडों से शीशे तोड़े, घटना सीसीटीवी में कैद
कंकरखेड़ा में मंगलवार देर रात छह नकाबपोश हमलावरों ने सैनिक विहार निवासी मनोज कुमार के घर के बाहर खड़ी कार में लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने कार में रखे 18 हजार रुपये भी चोरी कर लिए। घटना मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सरधना रोड स्थित सैनिक विहार निवासी मनोज कुमार ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए कहा कि वह मंगलवार को वह अपने दोस्त की कार लेकर किसी काम से बाहर गए थे। वापस आने के बाद उन्होंने कार अपने घर के बाहर खड़ी कर दी थी। देर रात एक कार सवार छह लोग से अधिक आरोपी उनके घर के बाहर पहुंचे और कार में तोड़फोड़ करने लगे।

आवाज सुनकर मनोज कुमार बाहर की तरफ दौड़े। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उनकी कार से 18 हजार रुपए चोरी कर ले गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed