फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Man assaulted the girl after assuring her safety and take her in a E Rikshaw

दुस्साहस: युवती को सुरक्षा का भरोसा दिलाकर ई रिक्शा में बैठाया, फिर सुनसान जगह में ले जाकर दरिंदगी पर उतरा

Wed, 30 Oct 2024 09:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने युवती को बस अड्डे से सुरक्षा का भरोसा देकर ई रिक्शा में बैठाया और फिर सुनसान जगह लेजाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया।

विज्ञापन
Bijnor Man assaulted the girl after assuring her safety and take her in a E Rikshaw
दुष्कर्म का आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने युवती को बस अड्डे से सुरक्षा देकर भरोसा देकर ई रिक्शा में बैठा लिया। युवती के परिजनों को भी सुरक्षा का भरोसा दिया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


युवती और उसके परिवार को दिखाई हमदर्दी
आरोपी ने युवती को इतनी हमदर्दी दिखाई कि वह खुद और उसका परिवार भी झांसे में आ गया। आरोपी ने पीड़िता के फोन से उसके परिजनों से भी बात करके उसे रेलवे स्टेशन छोड़ने का भरोसा दिलाया। फोन कटने के कुछ देर बाद ही आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:मीरापुर उपचुनाव: एक प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन, पूर्व सांसद का है बेटा, दो महिला समेत मैदान में 11 चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

यूं तो दुष्कर्म का आरोपी राशिद गाजियाबाद का रहने वाला है, मगर बीते करीब एक महीना से बिजनौर के किरतपुर में एक बेकरी पर काम रहा था। आरोपी की ससुराल बिजनौर के गांव मंडावली सैदू की है। अब आरोपी मंगलवार की देर शाम बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा। जहां बस के इंतजार में बैठी युवती से बातचीत करने लगा। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी नजर युवती के फोन और पैसों पर थी। वह लूट के इरादे से ही मदद के बहाने उसे रिक्शा में बैठाकर ले गया। ई-रिक्शा में आरोपी, पीड़िता और एक बुजुर्ग भी बैठे थे। बुजुर्ग सवारी जजी चौक पर उतर गई। इसके बाद आरोपी रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के बजाए मंडावर रोड पर ले गया।

 

आरोपी बोला-मेरे घर भी मां और बहन हैं, सुरक्षित छोड़ूंगा
रिक्शा में सवार युवती लगातार अपनी मां से फोन पर बात रही थी, इसी बीच आरोपी ने युवती का फोन लिया और उसकी मां से बातचीत की। फोन पर कहा कि मेरे घर में भी मां बहन है, मैं उसे रेलवे स्टेशन और घर तक छोड़ दूंगा। जिस पर युवती की मां को भी विश्वास हो गया।

अचानक मोबाइल बंद हुआ तो पीड़िता की मां को अनहोनी का डर सताया। उधर, तब तक आरोपी ने सुनसान जगह ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया और मोबाइल भी लूट लिया। इसी बीच पुलिस को खबर लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के परिजनों को भी खबर दी गई।

बेटी का फोन स्विच ऑफ होते ही मां ने पुलिस में दी तहरीर
पीड़िता की मां की तहरीर पर रात में 12 बजकर 47 मिनट पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। बताया गया कि पीड़िता ने दुष्कर्म का जमकर विरोध किया और शोर मचाया था। मगर, सुनसान जगह होने के कारण उसकी चीख दब गई। विरोध कर रही युवती के चेहरे पर लगातार मुक्के मारता रहा।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस
जब आरोपी युवती को रिक्शा से ले जा रहा था, तो उसका मोबाइल बंद हो गया। आरोपी ने अपने मोबाइल से युवती की बात उसकी मां से कराई थी। आरोपी का नंबर पीड़िता के परिजनों के मोबाइल में पहुंच गया। इसी के जरिए पुलिस ने आरोपी का पता लगा लिया और उसकी घेराबंदी शुरू कर दी थी। बाद में वह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गैर समुदाय से है आरोपी, रात में ही तीन टीमें तलाश में लगाई
आरोपी गैर समुदाय का है। ऐसे में पुलिस भी के होश उड़े रहे। रात में पुलिस की तीन टीमों को सक्रिय किया गया। खैर, किसी तरह से युवती के लूटे गए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। अब बाइक सवार आरोपी की घेराबंदी करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी राशिद को दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा दो कारतूस, चार खोखा कारतूस, पीड़िता को मोबाइल और 1500 रुपये बरामद किए हैं।

पीड़िता ने खूब किया संघर्ष, आरोपी को नोच डाला
बिजनौर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना के बारे में जांच की। इस दौरान उसके शरीर पर खरोंच के खूब निशान भी दिखे। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि पीड़िता ने बचने के लिए खूब संघर्ष किया।

ससुराल में भी आग लगा चुका है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। वह अपने ससुर से रंजिश रखता है। करीब पंद्रह दिन पहले अपनी ससुराल मंडावली सैदू पहुंचकर आरोपी राशिद ने अपने ससुर के घर में आग लगा दी थी। फिर ससुर को फोन करके कहा था कि आग लगा दी है, बुझा लो। इस पर ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर गाजियाबाद में भी मुकदमे हो सकते हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

रात में अकेली हो लड़की तो करे डायल 112 पर फोन
एसपीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि महिलाओं और युवतियों के लिए डायल 112 की गाड़ियों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती गई है। पीड़िता को अगर बस नहीं मिली थी तो डायल 112 पर फोन करती, पुलिस की गाड़ी उसे घर छोड़कर आती। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर रास्ते में कहीं देर हो जाए, या अकेले हों तो डायल 112 या 1090 पर फोन करें, तुरंत मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed