फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime in Meerut: Saraf cheats officer in Kankar khera, transfer of policemen in the district

Meerut Crime: अधिकारी से धोखाधड़ी तो कहीं नाबालिग से छेड़छाड़, जिले में बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले

Fri, 08 Sep 2023 05:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Sep 2023 05:26 PM IST
सार

Crime in Meerut : मेरठ में एक सराफ ने अधिकारी से धोखाधड़ी कर ली। वहीं, एक नाबालिग बच्ची से छेड़ाड़ की गई। जिले में बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं।

विज्ञापन
Crime in Meerut: Saraf cheats officer in Kankar khera, transfer of policemen in the district
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी के मेरठ में क्राइम की घटनाएं थम नहीं रहीं हैं। आए दिन अलग-अलग क्षेत्रों से अपराध की घटनाएं सामने आती हैं। इन घटनाओं को रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। आइए आपको एक दिन में हुईं घटनाओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

विज्ञापन

चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग
मोदीपुरम में जनहित संघर्ष समिति की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पुंडीर की अगुवाई में पदाधिकारी और सदस्यों के साथ पल्लवपुरम थाने पहुंची। उन्होंने थाना प्रभारी राकेश कांबोज से मुलाकात की। उन्होंने पल्लवपुरम क्षेत्र में हो रही चोरियों का खुलासा करने और चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पल्लवपुरम में राजकुमार प्रधान यहां हुई चोरी का खुलासा किया जाए। राष्ट्रीय महासचिव मंजू डिमरी ने महिलाओं के साथ हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर चिंता जताई। थाना प्रभारी ने जल्द ही घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नीरू आदर्श, मंजू  डिमरी, नेहा राजपूत, मोनिका, अंशु, प्रशांत शर्मा  आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक और 70 हजार रुपये चोरी करने के आरोपी को दबोचा
कंकरखेड़ा में ई-रिक्शा एजेंसी मालिक राजीव की बाइक और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया। रोहटा रोड निवासी राजीव ने बताया कि उसकी रोहटा रोड पर ई-रिक्शा एजेंसी है। चार दिन पूर्व एजेंसी बंद कर घर जाने की तैयारी में था। इस दौरान उसने बाइक में नकदी भरा बैग रख दिया था। कुछ देर बाद एजेंसी से बाहर निकाला तो बाइक गायब थी। सीसीटीवी में एक युवक बाइक ले जाता दिखाई दे रहा था। जांच के दौरान पुलिस को बाइक में रखा बैग खाली स्थिति में मलियाना फाटक के पास पड़ा मिला था, लेकिन बाइक गायब थी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को चोर की लोकेशन मिल गई। यहां चोर हाईवे पर कंस्ट्रक्शन का काम करता मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपी नाबालिग निकला।

विज्ञापन

कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप
मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र के जमुनानगर के मछली बाजार में बृहस्पतिवार सुबह कूड़ा डालने को लेकर वाहिद और पड़ोसी सलीम में विवाद हो गया। दोनों पक्ष में लात-घूंसे चले। एक पक्ष ने नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह का कहना है कि कूड़ा डालने को लेकर मारपीट हुई थी। छेड़छाड के आरोप की जांच की जा रही है।

डूडा कॉलोनी में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
कंकरखेड़ा की दायमपुर डूडा कॉलोनी में बुधवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर बच्चों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बच्चों ने अपने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। बाद में दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले गई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। 

पांच महीने से भुगतान न होने पर ट्रक चालकों ने किया हंगामा
कंकरखेड़ा में हाईवे स्थित शॉपिंग मॉल के सामने चालकों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ हंगामा किया। आरोप है कि पिछले पांच महीने से उनका भुगतान नहीं किया गया है। बृहस्पतिवार को इन चालकों ने परेशान होकर ट्रकों का संचालन बाधित कर दिया। गाजियाबाद की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से पांच महीने का भुगतान न मिलने से नाराज चालकों ने माल सहित ट्रक को कंकरखेड़ा के एक शॉपिंग मॉल के बाहर लाकर खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि जब तक पूरा भुगतान नहीं किया जाएगा। जब तक ट्रकों को कंपनी के अंदर नहीं जाने देंगे। बाद में ट्रांसपोर्ट मालिक को फोन पर मामले की जानकारी दी गई। ट्रक मालिकों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट ने पिछले डेढ़ महीने से करीब पांच लाख रुपये का भुगतान नहीं दिया। वहीं, देर शाम तक चालक पक्ष से वार्ता के प्रयास किए जाते रहे। 

एएसआई और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से भी सराफ ने की धोखाधड़ी
कंकरखेड़ा में थाने पर बृहस्पतिवार सुबह एक एएसआई और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने पहुंचकर बाबा ज्वेलर्स के मालिक विनीत वालिया पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। दोनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी सराफ ने  हॉलमार्क लगाने के नाम पर सोना लिया था। वहीं अन्य पीड़ित भी थाने पहुंचे और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पूठा गांव निवासी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी तेजवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी वालिया ने हॉलमार्क लगाने के नाम पर लगभग 30 लाख रुपए का सोना उनसे लिया था। सस्ता सोने के नाम पर भी 17 लाख रुपए ले लिए थे। वहीं, दूसरी मेरठ के एक थाने में तैनात एएसआई के साथ भी करीब सात लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। बता दें कि विनीत वालिया, उसके परिवार व अन्य साथियों पर लगभग 200 लोगों के साथ 20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। मुख्य आरोपी विनीत वालिया को जेल भेजा जा चुका है। 

महिला की कार हाईवे से चोरी
मेरठ में जानी थाना क्षेत्र में सुभारती फ्लाईओवर के पास हाईवे से रिटायर्ड महिला लेफ्टिनेंट कर्नल की कार बदमाश चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहरादून के एक हॉस्पिटल में नौकरी करने वाली रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल सरोज बाला गॉडविन कॉलोनी में रहती हैं। वह मेरठ की एक निजी यूनिवर्सिटी में कोर्स करने आई थी। बुधवार शाम वह घर वापस लौटते समय सुभारती फ्लाईओवर से थोड़ा आगे गाड़ी खड़ी करके गली में टेलर के पास गई थीं। वापस लौटी तो कार गायब मिली। गाड़ी में कुछ जरूरी कागजात भी थे। 

15 दारोगा और 72 हेड कांस्टेबल के तबादले
मेरठ में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 15 दारोगा और 72 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के तबादले किए है। जबकि 12 का तबादला निरस्त किया है। एसएसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed