फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime control claims failed: sexual assault on the pretext of marriage, Molestation, victims wandering for justice in Meerut

अपराध नियंत्रण के दावे फेल: छेड़छाड़, तो कहीं शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मेरठ में न्याय को भटक रहीं पीड़िताएं

Sat, 07 Aug 2021 12:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Aug 2021 12:21 PM IST
सार

शहर के लिसाड़ीगेट क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि उसके सिपाही पति ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की। उससे दुष्कर्म का प्रयास किया और उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
Crime control claims failed:  sexual assault on the pretext of marriage,  Molestation, victims wandering for justice in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ पुलिस भले ही अपराध पर नियंत्रण के बड़े दावे करती हो, लेकिन हकीकत इससे अलग है। शहर में आए दिन छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी दुस्साहसिक वारदातें हो रही हैं। पीड़िताएं न्याय के लिए पुलिस थानों के चक्कर काटती रहती हैं लेकिन कभी मामले की सुनवाई नहीं होती, तो कभी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की जेहमत तक नहीं उठाती। शहर में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के पांच मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया
खरखौदा थानाक्षेत्र की बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में रह रही महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पूरी संपत्ति अपने नाम कराने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और तहरीर दी। महिला के मुताबिक उसकी शादी मेरठ में ही एक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन बागपत जिले के एक गांव का युवक उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। महिला के अनुसार, उसका ब्रह्मपुरी क्षेत्र में करीब 50 लाख रुपये की कीमत का मकान था।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने मकान अपने परिजनों के नाम करवा लिया। वह तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। तीन माह पहले बेटे को जन्म दिया। पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। महिला ने अपना मकान वापस मांगा, लेकिन आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार, उसके मकान से सोने के जेवरात और 40 हजार रुपये भी चोरी किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई नहीं हुई तो सीएम से मांगा न्याय 
मेरठ जिले की एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल, 2012 कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि उसके तीन देवर उस पर बुरी नजर रखते हैं। पति भी आरोपियों की हिमायत लेते हैं।

पीड़िता ने बताया कि पांच जुलाई को उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया, तब सास-ससुर ने उसके बचाया। इसके बाद वह मायके चली गई। थाने में सुनवाई नहीं हुई। पुलिस व पीएसी में तैनात उसके दो देवरों ने सबक सिखाने की धमकी दी। पीड़िता ने पत्र भेजकर सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। 

सिपाही पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
शहर के लिसाड़ीगेट क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि उसके सिपाही पति ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की। उससे दुष्कर्म का प्रयास किया और उसे घर से निकाल दिया। सिपाही मुजफ्फरनगर में तैनात है। पीड़िता की शादी छह साल पहले हापुड़ के सिंभावली में हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार नहीं
मोदीपुरम में शादी का झांसा देकर महिला का दुष्कर्म करने के आरोपी को फलावदा पुलिस केस दर्ज होने के एक माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

पल्लवपुरम क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक माह पहले फलावदा निवासी अमर रस्तोगी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। आरोपी ने अपने मोबाइल से उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे और वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रहा था। महिला ने एक माह पहले फलावदा थाने पर केस दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि एक माह बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।  

छेड़छाड़ के आरोपी का शांतिभंग में चालान
शहर के ईव्ज चौराहे पर युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस की ढीली कार्रवाई पर लोगों ने सवाल उठाए है। हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष ने कहा कि एसएसपी से शिकायत करेंगे।  शास्त्री नगर की युवती गुरुवार रात ई-रिक्शा में बेगमपुल से घर लौट रही थी। ई-रिक्शा में सवार युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। जिसका विरोध करने पर आरोपी को लोगों ने पकड़ा और फिर उसकी धुनाई कर आरोपी पुलिस को सौंपा था।

शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी गुड्डू निवासी ऊंचा सद्दीकनगर का शांति भंग में चालान कर दिया। हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवती ने थाने में लिखित में शिकायत नहीं की है, जिसके चलते पुलिस को उसका शांतिभंग में चालान करना पड़ा है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि इस मामले की जानकारी थाना पुलिस ने उन्हें नहीं दी। पीड़िता से तहरीर लेनी चाहिए थी। मामले की जांच कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed