फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime branch will investigate the history sheeter Rinku murder case

क्राइम ब्रांच करेगी हिस्ट्रीशीटर रिंकू हत्याकांड की जांच

Sun, 27 Apr 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Crime branch will investigate the history sheeter Rinku murder case
जानीखुर्द। जानी क्षेत्र के पांचली खुर्द में हुए हिस्ट्रीशीटर रिंकू हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार के निर्देशन में जांच होगी। टीम ने हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य और दोनों मुकदमों से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। रिंकू गुर्जर की मौत को लेकर जानी थाना प्रभारी संजय पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सुभारती चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी एसपी क्राइम जांच कर रहे हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन

रिंकू गुर्जर ने आठ फरवरी को गांव पांचली खुर्द में डाॅक्टर इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। डाॅ. इमरान के भाई सलमान और जावेद को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद रिंकू गुर्जर पर 25 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया था। रिंकू गुर्जर को गिरफ्तार करने के लिए संजय पांडेय को जानी थाना प्रभारी बनाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी संजय पांडेय ने रिंकू को गिरफ्तार करने में लापरवाही बरती। अधिकारियों को भी संजय पांडेय ने रिंकू गुर्जर की लोकेशन को लेकर गुमराह किया। रिंकू गुर्जर पांचली खुर्द में बुधवार की रात कई घंटे घूमता रहा। रिंकू गुर्जर ने कई ग्रामीणों को धमकी दी। उसने गांव में एक व्यापारी से रंगदारी भी वसूली और राहुल को मारने के लिए गोली चलाई। गोली लगने से राहुल का भाई आजाद घायल हो गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने रिंकू गुर्जर को घेर लिया। इस दौरान राहुल ने रिंकू की पिस्टल छीनकर उसे गोली मार दी। जिससे रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों ने इसे जानी थाना पुलिस की लापरवाही माना। एसएसपी ने जानी थाना प्रभारी संजय पांडेय को निलंबित कर दिया। सुभारती चौकी प्रभारी और बीट पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ भी जांच एसपी क्राइम ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
रिंकू गुर्जर हत्याकांड की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने शनिवार को गांव के मार्गाें पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में राहुल के खिलाफ हत्या के मुकदमे को लेकर भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है अगर राहुल रिंकू गुर्जर का सामना कर न मारता तो वह गांव में खून खराबा करता। जो काम पुलिस को करना था उसे ग्रामीणों ने पूरा किया। पुलिस ने रिंकू की हत्या में राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों को कहना है कि राहुल तो अपनी और परिवार के लोगों की जान बचाने के लिए रिंकू से भिड़ गया। अगर ऐसा न करता तो रिंकू उसकी जान भी ले सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed