फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime Branch has chargesheet against three including BSP's former MLC Haji Iqbal in Saharanpur

बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल सहित तीन के खिलाफ चार्जशीट, जानें- क्या है मामला

Sun, 01 Sep 2019 02:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 01 Sep 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch has chargesheet against three including BSP's former MLC Haji Iqbal in Saharanpur
पूर्व बसपा एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में क्राइम ब्रांच ने पूर्व बसपा एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पार्टनर के फर्जी हस्ताक्षर कर खाता खोलने और नोटबंदी के दौरान उसमें नकदी जमा व ट्रांसफर करने के मामले में चार्जशीट लगा दी है। 

विज्ञापन


मीरपुर गंदेवड़ निवासी विश्वास कुमार ने 10 मार्च 2018 को जनकपुरी थाने पर मामला दर्ज कराया था। इसमें रविंद्र कुमार निवासी कांसेपुर बेहट, पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल निवासी मिर्जापुर, सौरभ मुकुंद निवासी सहारनपुर, विनोद कुमार निवासी सहारनपुर और बैंक शाखा के अधिकारी/ कर्मचारी को नामजद किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुनकाद अली को दिया वफादारी का इनाम, खेला ये बड़ा दांव
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास यमुना एग्रो सोल्यूशन फर्म में पार्टनर थे। फर्म के नाम पर 2013 में 5.3 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी गई थी। इसके बाद फर्म ने कोई कार्य नहीं किया गया।

विश्वास का कहना था कि आरोपियों ने धोखाधड़ी और कूटरचित हस्ताक्षर करके 13 मई 2015 को फर्म के नाम से पंजाब नेशनल बैंक में खोला, जिसमें बड़ी मात्रा में रुपयों का लेन देन किया गया। उक्त चालू खाते का इस्तेमाल सौरभ मुकुंद और विनोद ने पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल की कंपनियों व फर्मों में रुपये हस्तांतरित करने के लिए किया। 

यह भी पढ़ें: बसपा के पूर्व एमएलसी और दो अधिकारियों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 4.26 करोड़ से जुड़ा है मामला

वहीं इसकी विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच ने मोहम्मद इकबाल, विनोद और सौरभ मुकुंद के खिलाफ चार्जशीट भेज दी है। सीओ क्राइम रजनीश उपाध्याय का कहना है कि तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भेज दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed