फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricketer Bhuvneshwar Kumar and wife Nupur also Corona positive, infected after fathers funeral in meerut

कोरोना का कहर : क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार व पत्नी नूपुर भी चपेट में, पिता के अंतिम संस्कार के बाद हुए संक्रमित

Mon, 31 May 2021 09:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 May 2021 09:26 PM IST
सार

20 मई को भुवी के पिता किरनपाल सिंह का लीवर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। पिता के अंतिम संस्कार के बाद भुवी, पत्नी नूपुर, माता इंद्रेश व बहन रेखा  को कोरोना के लक्षण महसूस हुए, सभी ने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
Cricketer Bhuvneshwar Kumar and wife Nupur also Corona positive, infected after fathers funeral in meerut
परिवार के साथ क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय स्टार क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और पत्नी नूपुर सहित पूरा परिवार कोरोना की चपेट में है। भुवी की माता इंद्रेश देवी को ऑक्सीजन की कमी के चलते गंभीर हालत में उन्हें गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हालांकि भुवी, उनकी पत्नी नूपुर व बहन रेखा को कोरोना के कम ही लक्षण थे। जिससे उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। 

विज्ञापन


20 मई को भुवी के पिता किरनपाल सिंह का लीवर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को गनागंगर से बुलंदशहर के लुहारली पैतृक गांव ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


पिता के अंतिम संस्कार के बाद भुवी, पत्नी नूपुर, माता इंद्रेश व बहन रेखा के साथ गांव लुहारली में ही रुक गए। लेकिन तीन दिन बाद ही सभी को तेज बुखार हो गया, जिससे परिवार को कोरोना के लक्षण महसूस हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सभी ने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भुवनेश्वर पत्नी नूपुर को लेकर नोएडा स्थित आवास पर ले गए हैं।

नूपुर प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा भी महत्वपूर्ण हो जाती है, जबकि भुवनेश्वर कुमार नोएडा से ही लुहारली गांव आना जाना कर रहे थे। क्योंकि माता इंद्रेश देवी की तबियत में सुधार नहीं हो रहा था। जबकि 30 मई को पिता की तेरहवीं भी थी।

भुवी ने माता को एक दिन पहले मेरठ एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पहले दिन हालत नाजुक थी, जबकि अगले ही दिन उनकी हालत में सुधार हुआ। पिता की तेरहवीं की रस्म पूरी करने के बाद भुवी पत्नी को गंगानगर स्थित आवास पर ले आए। जहां पत्नी व बहन भी क्वारन्टीन हैं। हालांकि उनका स्वास्थ ठीक है, लेकिन कोरोना कुछ लक्षण जरूर हैं। 

इस मुश्किल दौर से जल्द निकलेंगे भुवी
भुवनेश्वर के कोच संजय रस्तौगी ने कहा भुवी इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। पिता को खोने के बाद माता की तबीयतखराब है, लेकिन एक खिलाड़ी का जीवन हमेशा संघर्षपूर्ण रहता है। ये भी जीवन का एक बड़ा संघर्ष है। उन्होंने कहा भुवी जल्द इस परेशानी से बाहर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed