फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cricket match being played in Meerut between Assam and Mumbai today in Karan public School and Shanti Niketan

मेरठ: असम और मुंबई के बीच खिताबी भिड़ंत आज, करन व शांति निकेतन में खेली जा रही क्रिकेट चैंपियनशिप

Thu, 18 Feb 2021 01:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Feb 2021 01:06 AM IST
सार

- बुधवार को खेले गए मैच में दोनों टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन
- करन व शांति निकेतन में खेली जा रही क्रिकेट चैंपियनशिप

विज्ञापन
Cricket match being played in Meerut between Assam and Mumbai today in Karan public School and Shanti Niketan
cricket - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में क्रिकेट राइजिंग स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला आज असम 11 और मुंबई की टीमों के बीच खेला जाएगा। बुधवार को खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट प्राप्त किया। 

विज्ञापन


बुधवार को दिन का पहला मुकाबला करन क्रिकेट ग्राउंड पर महाराष्ट्र 11 और हरियाणा 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने 9 विकेट खोकर रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। दूसरा मैच, हरियाणा व असाम 11 के बीच हुआ।
विज्ञापन


हरियाणा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 19.3 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। असाम 11 ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 9 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाकर जीत दर्ज की। तीसरा मैच, शांति निकेतन के मैदान पर मुंबई 11 और मध्य प्रदेश की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : अधिवक्ता आत्महत्या मामला: भाजपा विधायक के पक्ष में एडीजी से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, रखी ये बड़ी मांग

मध्य प्रदेश की टीम कुछ खास नहीं कर पाए और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। मुम्बई ने 75 रन से जीत दर्ज की। चौथा मैच, मुंबई 11 और जयपुर 11 के बीच हुआ। मुंबई टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जयपुर की टीम पहले ही ओवर से दबाव में दिखी और 17.3 ओवर में केवल 73 रन पर सिमट गई।

मुम्बई ने 102 रन से जीत दर्ज की। रन रेट के हिसाब से असाम 11 और मुंबई 11 फाइनल का टिकट पाने में कामयाब रही। इससे पहले मुख्य अतिथि रहे करन पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स इंचार्ज सुशील त्यागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्रिकेट कोच अतहर अली के अलावा सौरव दता, पंकज चौधरी, अरमान अंसारी भी मौजूद रहे। आयोजन सचिव पंकज चौधरी ने बताया की बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा, जिसके बाद विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार का नकद इनाम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed