फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Craft market: Khadi kurtas, leather purses are liked by the city

क्राफ्ट बाजार: खादी के कुर्ते, चमड़े के पर्स शहर को भाए

Mon, 20 Mar 2023 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Craft market: Khadi kurtas, leather purses are liked by the city
मेरठ। विकास आयुक्त भारत सरकार के सहयोग से संस्था मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा क्राफ्ट बाजार का आयोजन शर्मा मेमोरियल मेरठ में किया गया। क्राफ्ट बाजार का उद्घाटन एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश के 100 हस्तशिल्पियों के द्वारा शिविर लगाए गए। डाॅ. सरोजनी अग्रवाल ने सभी स्टॉल पर जाकर विभिन्न उत्पादों के विषय में जानकारी ली। क्राफ्ट बाजार संचालक लवलेस पांडेय ने बताया कि क्राफ्ट बाजार 24 मार्च तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

खादी के कुर्ते व कमीज रही मेले में खास
मेले में शाहपीर गेट निवासी मोहम्मद फरमान ने स्वदेशी खादी का स्टॉल लगाया। खादी के कुर्ते, कमीज, पैंट, कुर्ती के साथ विभिन्न तरह के उत्पाद को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने बताया कि 12 कारीगर सामान तैयार करते हैं। देश भर में स्टॉल लगाकर सामान की बिक्री की जाती है।
विज्ञापन

चोकर सेट के साथ दिखा रानी हार
सरधना के हर्रा गांव निवासी फरमान ने मोती माला का स्टॉल लगाया। मोती और अन्य वस्तुओं का प्रयोग कड़े, गले का रानी हार, कान के झुमके, नेकलेस, गजरा, बलाई बंद गला, चोकर सेट आदि खास रहे। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार आर्टिफिशियल आभूषण तैयार करता है। 22 साल से कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चमड़े के जूतों को मोतियों से सजाया
आगरा की सोनू और अंजू बाला ने चमड़े से बने उत्पादों का स्टॉल लगाया। चमड़े की जूतियों को मोती से सजाया गया। चमड़े के मोबाइल कवर, पर्स आदि भी प्रदर्शित किए गए। कड़ों में राधे राधे लिखे और विभिन्न रंगों के कांच के कड़े स्टॉल पर सजाए गए। इसके साथ आर्टिफिशियल आभूषण भी प्रदर्शित किए गए।

- बिजनौर के हस्तशिल्पियों ने सजाया जूट का स्टॉल
बिजनौर के सिहोरा गांव से आए मोहम्मद इबराहिम ने क्राफ्ट मेले में जूट के थैले और फैंसी थैलों को प्रदर्शित किया। कुछ थैलों में कार्टून भी बनाए गए थे। इसके साथ ही बोतल और टिफिन रखने के लिए थैले दिखाए गए। उन्होंने बताया कि परिवार के दस सदस्य 20 साल से यह कारोबार कर रहे हैं। जूट के सामान की काफी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed