फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cracks in houses due to leakage of drinking water pipeline

पेयजल पाइपलाइन लीक होने से मकानों में आई दरारें

Mon, 18 Aug 2025 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cracks in houses due to leakage of drinking water pipeline
कांधला में मकान में आई दरार देखते हुए। संवाद
पालिका टीम ने पहुंचकर मरम्मत की, लेकिन दरारें आने से मकान मालिकों में हादसे का डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में पानी की टंकी से जुड़ी पाइपलाइन लीक होने से छह मकानों में दरारें आ गईं। जिससे मकान मालिकों में हादसे का डर बना है।


मोहल्ला शेखजादगान निवासी इनाम, आरिफ, शाहनवाज, अरशद, अब्दुल्ला, वरिश और प्रदीप ने बताया कि नगरपालिका द्वारा पानी की सप्लाई के लिए टंकी बनाई गई थी लेकिन उसकी पाइपलाइन लीक हो गई। लगातार हो रहे जल रिसाव से कई मकानों की नींव प्रभावित हुई और दीवारों में दरारें आ गईं। लोगों ने नगर पालिका जाकर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पालिका की टीम मौके पर पहुंची और लीकेज पाइप की मरम्मत की। मरम्मत के बाद मोहल्लेवासियों को कुछ राहत मिली, लेकिन मकानों में आई दरारों को लेकर अब भी चिंता बनी है। लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि मकानों की सुरक्षा को लेकर जांच कराई जाए और प्रभावित लोगों को सहायता दी जाए, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन


वर्जन

मोहल्लावासियों की शिकायत मिली थी इसके बाद टीम को मौके पर भेज कर कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

-नजमुल इस्लाम, पालिका चेयरमैन कांधला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed