फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cows died due to electric shock, people vandalized the power station

करंट से गोवंश मरा, लोगों ने बिजलीघर में की तोड़फोड़

Thu, 10 Jul 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Cows died due to electric shock, people vandalized the power station
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में बुधवार को करंट से झुलसकर गोवंश मर गया। गुस्साए लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ बिजलीघर पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सुभाषनगर में बिजली के खंबे में करंट उतर गया। जिससे टकराकर गोवंश बुरी तरह करंट से झुलस गया। गोवंश के करंट से मरने की सूचना जैसे ही क्षेत्र के लोगों को लगी तो वहां पर पार्षद पवन चौधरी समेत काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी करते हुए नारेबाजी करनी शुरू कर दी। लोग एकत्र होकर हापुड़ रोड़ स्थित इंद्रानगर बिजलीघर पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साए लोगों ने बिजली ऑफिस में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। वहां रखा सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हैरानी की बात यह है कि बिजलीघर के पास स्थित पुलिस चौकी पर घटना के समय ताला लगा था। बिजली कर्मचारियों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संविदाकर्मी निकुंज गोयल ने बताया कि घटना की सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस लापरवाही से कर्मचारियों में आक्रोश है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article