फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cows are helpless in kanha upvan

योगी के कान्हा उपवन में गोवंश बेसहारा

Thu, 18 Jul 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
cows are helpless in kanha upvan
परतापुर के महरोली मे बना कान्हा उपवन।
मेरठ। गो सेवा और कान्हा उपवन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में हैं। उसके बावजूद परतापुर बराल के कान्हा उपवन में गोवंश पशु चिकित्सा उपचार न मिलने के कारण अव्यवस्थाओं में सांस ले रहे हैं। चर्चा है कि ठीक से उपचार न मिलने पर तीन माह में इस उपवन में 15-16 गोवंश दम तोड़ चुके हैं। 25 गोवंशों की हालत नाजुक बताई गई है तो 42 से ज्यादा जख्मी हैं। अगर यही लापरवाही रही तो सरकार के इस उपवन में शरण लेने के बावजूद गोवंश पशु बेसहारा ही रहेंगे।
विज्ञापन

कान्हा उपवन को करीब तीन माह पूर्व शुरू किया गया था। शहर की जितनी भी अस्थायी गोशालाएं थीं, वहां से सभी गोवंश पशुओं को यहां शिफ्ट कर दिया गया है। यहां दो दिन पहले तक 320 गोवंश थे। अब जिलाधिकारी के निर्देश पर खरखौदा से 80 गोवंश भी यहां शिफ्ट कर दिए गए। इन गोवंशों को चारा, पानी आदि सुविधाएं देने की जिम्मेदारी नगर निगम और चिकित्सा उपचार पशुपालन विभाग के हवाले है। लेकिन सरकारी हाथों में आने के बावजूद यहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। पिछले दिनों महापौर और नगरायुक्त ने अमले के साथ यहां का दौरा किया था। इस दौरान कई लापरवाही सामने आना बताया गया। गोवंश पशुओं की मौत होने, कई गोवंश की हालत नाजुक होने तो कई गोवंश जख्मी होने की चर्चाएं सामने आईं। यही नहीं, कान्हा उपवन के जिम्मेदारों को चेतावनी भी दी गई कि यदि अब किसी गोवंश की जान गई तो शासन को लिखित में भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

मशीन लगी, कनेक्शन कटा
कान्हा उपवन परिसर में ताजा चारा उपलब्ध कराने के लिए मशीन, पानी के लिए सबमर्सिबल पंप लगाया गया तो परिसर में भूसा और चूरी आदि के लिए गोदाम भी बना दिया गया। लेकिन बिजली की व्यवस्था नहीं है। पिछले माह ही बिजली कनेक्शन कट गया था। अब जनरेटर के सहारे ही कान्हा उपवन में रोशनी होती है और सबमर्सिबल चलता है। सवाल है कि बगैर लाइट के चारा काटने की मशीन कैसे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवा रंग में रंगा कान्हा उपवन
सीएम की मंशा के अनुरूप ही कान्हा उपवन की दीवारों को रंगा गया है। भगवा रंग में रंगी दीवारें उपवन की शोभा बढ़ा रही हैं। दीवारें तो सुंदर हो गयी हैं लेकिन ऐसी बाहरी सुंदरता का क्या फायदा कि अंदर गोवंशों को पर्याप्त इलाज और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
--
कभी आते हैं कभी नहीं
कान्हा उपवन के केयरटेकर अमित कुमार का कहना है कि बीमार पशुओं के उपचार के लिए हम पशु चिकित्सक को फोन पर सूचना देते रहते हैं। कई बार वह आते भी हैं, कई बार नहीं भी आते हैं। कई गोवंश बीमार चल रहे हैं।
सुविधाएं दुरुस्त कराएंगे
नगरायुक्त अरविंद चौरसिया का कहना है कि कान्हा उपवन में सभी सुविधाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। खरखौदा से आए गोवंश काफी कमजोर हैं। दस दिन के भीतर अच्छा चारा खिलाकर ठीक किया जाएगा। गोवंश के उपचार के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चारे आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। पशु चिकित्सक के लिए अलग से कमरा बनाया जा रहा है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गोवंश की मौत पर मांगी रिपोर्ट
जब से गोशाला खुली है, तब से बीमार पशुओं का इलाज सही समय पर नहीं हो रहा है। गोवंश मर रहे हैं, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। इसकी शिकायत हमारे सामने भी आयी है। चार दिन पहले भी हमने नगरायुक्त के साथ कान्हा उपवन का निरीक्षण किया था। वहां पर गोवंश के मरने की जानकारी मिली थी। इसकी पूरी रिपोर्ट हमने नगरायुक्त से मांग ली है। गोवंश पशुओं की मौत होने शिकायत शासन को भेजी जाएगी। -सुनीता वर्मा, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed