{"_id":"5f65003c8ebc3eae377ef33d","slug":"cow-slaughter-found-in-kiratpur-chairman-s-garden-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरतपुर चेयरमैन के बाग में गोकशी पकड़ी, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरतपुर चेयरमैन के बाग में गोकशी पकड़ी, छह गिरफ्तार
Sat, 19 Sep 2020 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
किरतपुर में चेयरमैन अब्दुल मन्नान के बाग में गोकशी करते छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चेयरमैन और उसके चार साथी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर नांगल, नजीबाबाद और किरतपुर पुलिस ने बाग में छापा मारा। यहां डेयरी की आड़ में गोकशी चल रही थी। मौके से मोहल्ला लुकमानपुरा निवासी मोहम्मद हारून, मोहम्मद आमिर, मोहल्ला मीठा शहीद निवासी दो भाई तारिक व ताजिर के अलावा तालिब व किरतपुर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी मोहम्मद शानू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मोहल्ला राधनान निवासी चेयरमैन अब्दुल मन्नान, मोहल्ला मीठा शहीद निवासी अतीक कुरैशी, फरीद व गांव लाड़पुरा निवासी बाशिद फरार हो गए। मौके से चार गाय, तीन भैंस, चार कटरे, एक बछड़ा जीवित बरामद हुआ। इसके अलावा छह सींग, गोवंश की हड्डी, दो रस्सी, दो छुरी, एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
किरतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अब्दुल मन्नान की शह पर गोकशी हो रही थी। मन्नान खुद इस काम में संलिप्त है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पकड़े गए आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी, हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।