फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cousin murdered for abusing wife

Meerut News: पत्नी को अपशब्द कहने पर की चचेरे भाई की हत्या

Fri, 24 Nov 2023 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cousin murdered for abusing wife
जानीखुर्द। गांव बाफर निवासी विनीत उर्फ रानू की हत्या आरोपी की पत्नी को अपशब्द कहने पर की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी मोहित उर्फ मेहकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से हत्या करने में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

गांव बाफर निवासी विनीत पुत्र जयचंद्र की हत्या तीन दिन पूर्व उसके चचेरे भाई मोहित पुत्र ओमपाल ने अपने ही घर में तमंचे से सिर में गोली मार कर की थी। घटना के बाद मोहित फरार हो गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना में नामजद मोहित उर्फ मेहकी को मुखबिर की सूचना पर बागपत फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोहित के पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। जानी थाना प्रभारी प्रजंत त्यागी ने बताया कि विनीत गांव के पप्पू के कृषि फार्म पर काम करता था। घटना के दिन भी विनीत फार्म पर काम करने के लिए गया था। आरोपी मोहित उसके पास फार्म पर पहुंचा। जहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद मोहित स्कूटी से विनीत के साथ अपने घर आया। मोहित के घर पर विनीत ने मोहित की पत्नी को कुछ अपशब्द कह दिए। जिससे गुस्साए मोहित ने आवेश में आकर विनीत की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे मौके पर ही विनीत की मौत हो गई। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपी मोहित को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed