{"_id":"5af1b4324f1c1b6d098b8873","slug":"court-sent-woman-daroga-to-jail-at-bijnore","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला दरोगा को भेजा जेल, लगा था ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला दरोगा को भेजा जेल, लगा था ये गंभीर आरोप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 09 May 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद ने महिला दरोगा रेखा यादव को जेल भेज दिया है। उस पर आरोप है कि नूरपुर में पोस्टिंग के दौरान एक लड़की से बलात्कार में उसने आरोपियों की मदद की थी। महिला दरोगा इस समय हीमपुर दीपा में तैनात है।
विज्ञापन
थाना नूरपुर के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट 13 सितंबर 2013 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने विपिन, विनोद, अशोक तथा उनके पिता दयाराम के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। अदालत में अपने बयान के दौरान युवती ने कहा था कि उसने अपनी मर्जी से विपिन के साथ शादी की। विनोद और अशोक उसके देवर हैं तथा दयाराम ससुर हैं। युवती ने अपने बयान में यह भी कहा था कि तत्कालीन दरोगा पीके चौहान और रेहटी के कामेंद्र ने कमरे में बंद रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। रेखा यादव उस समय नूरपुर थाने में तैनात थी। पीके चौहान के कहने पर कमरे पर युवती के साथ हुए दुष्कर्म में उनकी मददगार थी।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी: चलती कार में महिला से गैंगरेप, दरिंदों ने मासूम बेटे को हाइवे पर फेंका
विज्ञापन
कोर्ट ने इस मामले में दरोगा पीके चौहान, कामेंद्र निवासी रेहटी जागीर और महिला एसआई रेखा यादव को कोर्ट में विचारण के लिए तलब किया था। अदालत की सख्ती के बाद महिला दरोगा रेखा यादव मंगलवार को कोर्ट में पेश हुई और उपरोक्त मामले में जमानत की याचिका की सुनवाई के दौरान अंतरिम जमानत की प्रार्थना की थी। कोर्ट ने उसे अंतरिम जमानत नहीं दी और महिला दरोगा को जेल भेज दिया। कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए नौ मई की तिथि नियत की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/