फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang rape from woman in car in Muzaffarnagar

यूपी: चलती कार में महिला से गैंगरेप, दरिंदों ने मासूम बेटे को हाइवे पर फेंका

Wed, 09 May 2018 12:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 09 May 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Gang rape from woman in car in Muzaffarnagar
फाइल फोटो

दिल्ली-दून नेशनल हाईवे-58 पर दो युवकों ने एक युवती से चलती कार में गैंगरेप किया। आरोपियों ने युवती के बेटे को भी कार से फेंक दिया। आरोपी गैंगरेप के बाद पीड़िता को भी हाईवे पर फेंक कर फरार हो गए। सीओ रिजवान अहमद ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि पीड़िता की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


पीड़िता मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसने छपार पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया कि हरिद्वार निवासी एक युवक ने उसे नौकरी दिलवाने के बहाने छपार क्षेत्र में सिसौना के पास बुलाया था। वह अपने तीन साल के बेटे को लेकर वहां गई थी। शाम के समय आरोपी सिसौना बाईपास हाईवे पर मिले। उन्होंने नौकरी दिलवाने की बात कही। एक स्थान पर उन्होंने कोल्ड ड्रिक पिलाई, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में बैठा कर पुरकाजी जाने की बात की। 
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ दूर जाते ही आरोपियों ने उसके बेटे को चलती कार से नीचे फेंक दिया, जिसे किसी ग्रामीण ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपियों ने हाईवे पर ही चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में आरोपी उसे भी चलती कार से फेंक कर फरार हो गए। कुछ होश होने पर वह शाम को छपार थाने पर पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। उसने हरिद्वार के रानीपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदनगर निवासी एक युवक और उसके साथी के खिलाफ घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच पड़ताल में लगी है। एसपी सिटी ने बताया कि पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा दिए गए सबूतों से घटना की पुष्टि नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : घर में अकेली थी नवविवाहिता, बुरी नीयत से कमरे में घुसे दरिंदे, जबरन सामूहिक बलात्कार

विवाहिता का अपहरण 

Gang rape from woman in car in Muzaffarnagar
फाइल फोटो

एक विवाहित महिला का जबरन अपहरण करने का आरोप लगाते हुए उसके पति ने एक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव बरला निवासी रिजवान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव का ही विवेक पालीवाल रविवार को को घर आया। उसकी पत्नी अंजुम अकेली थी उसे जबरन कार में बैठाकर ले गया। मोहल्ले वालों ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए लेकर फरार हो गया। पीडित ने पत्नी की हत्या करने की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed