फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple duped of lakhs in the name of providing government job

Meerut News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती से लाखों की ठगी

Sat, 11 Apr 2026 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Couple duped of lakhs in the name of providing government job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव सतवाई निवासी एक व्यक्ति पर स्कूल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती से लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना बहसूमा के गांव रहमापुर निवासी अजय ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2022 में उसकी जान-पहचान राजकुमार उर्फ राजू गिरी निवासी सतवाई से हुई थी। आरोप है कि राजू ने अपने रिश्तेदार अंकुश को चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में अधिकारी बताकर उसकी पत्नी की सरकारी स्कूल में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 15 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उसने आरोपियों को पांच लाख रुपये एडवांस दिए, जबकि शेष राशि विभिन्न बैंक खातों में भेज दी। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगवाई। आरोप है कि पीड़ित ने रुपये वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में धमकी देते हुए रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजू, कविता और अंकुश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed