फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple death by eating toxic substances in Najeebabad bijnor

यूपी: विषैला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत, युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप

Wed, 03 Jul 2019 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jul 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Couple death by eating toxic substances in Najeebabad bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिजनौर के नजीबाबाद में बुधवार दोपहर एक प्रेमी युगल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं युवती के परिजनों पर प्रेमी युगल को जहर देकर मारने का आरोप है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

नजीबाबाद के गांव तिसोतरा में बीती रात युवक देवेंद्र ने संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ खा लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि युवक का पड़ोस की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की मौत के बाद पारिवारिक सदस्यों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं युवक की मौत के बाद पड़ोसी युवती ने भी सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में युवती को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक व युवती के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं दोनों परिवारों ने अभी तक पुलिस में तहरीर नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed