{"_id":"69ece1154f0213bc9108e064","slug":"couple-caught-for-eloping-in-love-affair-youth-beaten-up-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105651-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेम प्रसंग में फरार जोड़े को पकड़ा, युवक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेम प्रसंग में फरार जोड़े को पकड़ा, युवक की पिटाई
विज्ञापन
दौराला - थाने में बैठा प्रेमी युगल। कृपया महिला का चेहरा ब्लर कर दें। स्रोत: संवाद
- दौराला चौराहे पर हुआ हंगामा, थाने में भी घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला चौराहे पर शनिवार को प्रेम प्रसंग के चलते जमकर हंगामा हुआ। सरधना ब्लॉक क्षेत्र के गांव मदारपुरा निवासी युवक को उसके जीजा व साथियों ने पकड़कर बीच सड़क पर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
गांव मदारपुरा निवासी युवक का फतेहगढ़, मोदीनगर निवासी दो बच्चों की मां के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए। तभी से महिला के परिजन और युवक का जीजा अपने साथियों के साथ दोनों की तलाश कर रहे थे। शनिवार को दोनों दौराला चौराहे पर दिखाई दिए, जिस पर युवक का जीजा अपने चार साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और युवक को पकड़कर मारपीट कर दी। सरेआम मारपीट होते देख वहां अफरा-तफरी मच गई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान महिला ने अपने परिजनों के साथ जाने से इन्कार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। महिला के इस फैसले से परिजन आक्रोशित नजर आए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला अपने निर्णय पर अडिग रही। काफी देर तक चली बातचीत के बाद भी कोई सहमति नहीं बन सकी। महिला ने अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मारपीट की सूचना पर दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।