{"_id":"68bdc2b004829ff1c00b0335","slug":"couple-beaten-up-in-a-dispute-over-blocking-the-road-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109588-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता बंद करने के विवाद में दंपती से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता बंद करने के विवाद में दंपती से मारपीट
विज्ञापन
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव कालंदी में रास्ते पर जबरन दीवार बनाए जाने का विरोध करना एक दंपती को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने दंपती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए।
गांव निवासी आदेश पत्नी प्रमोद ने तहरीर में बताया कि रविवार को पड़ोसी उनके घर आने-जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर जबरन दीवार बनाकर उसे बंद करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।