फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Countdown to BJP organization elections begins

Meerut News: भाजपा के संगठन चुनावों की उल्टी गिनती शुरू

Tue, 15 Oct 2024 05:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Countdown to BJP organization elections begins
मेरठ। भाजपा के संगठन चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। संगठन में मुख्य पदों पर काबिज होने के लिए भाजपा नेताओं ने भागदौड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा इस समय संगठन चुनावों की तैयारियों में जुटी है। 16 से 31 अक्तूबर तक पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए महानगर भाजपा 15 अक्तूबर को क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यशाला करेगी। एक से पांच नवंबर तक सदस्यता अभियान का सत्यापन और फिर सक्रिय सदस्यों की सूची जारी होगी। पांच नवंबर के बाद बूथ अध्यक्षों का चुनाव होगा। बूथ अध्यक्ष के साथ ही मंडल परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। बूथ अध्यक्ष और मंडल परिषद सदस्य मंडल अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगे। मंडल अध्यक्ष के साथ ही जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे, जो जिलाध्यक्ष के चुनाव में अपना मत डालेंगे। जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश परिषद के सदस्य बनेंगे। जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद के सदस्य पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को चुनने के लिए मतदान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगे। संगठन चुनावों की तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी। संगठन में मुख्य पद पाने के लिए भाजपा नेताओं की भागदौड़ चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed