फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councilor Thakur Vinod died in road accident in Sardhana of Meerut and atmosphere of grief in family

सभासद की मौत से छाया मातम: हाईवे पर वाहन ने मारी टक्कर, चंद मिनटों में टूट गईं सांसें, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 19 Oct 2023 12:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Oct 2023 12:03 AM IST
सार

Meerut News : सड़क हादसे में सभासद की दर्दनाक मौत हो गई। उधर, सभासद की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Councilor Thakur Vinod died in road accident in Sardhana of Meerut and atmosphere of grief in family
सभासद ठाकुर विनोद का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के सरधना में मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार नगर पंचायत हर्रा के सभासद ठाकुर विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभासद को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सभासद बाइक पर सवार होकर हर्रा से मेरठ स्थित अपने आवास पर जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ठाकुर विनोद (56) पुत्र सरदार सिंह हर्रा नगर पंचायत के वार्ड एक से सभासद थे। कस्बे के लोगों ने बताया कि पल्लवपुरम स्थित मकान पर जाने के लिए हर्रा से बुधवार देर रात बाइक पर सवार होकर मेरठ जा रहे थे। जैसे ही मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली गांव से कुछ आगे कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के बटजेवरा गांव के निकट पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विनोद हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

वहीं, राहगीरों ने ठाकुर विनोद को गंभीर हालत में एनएच-58 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे की सूचना पर परिजन और कस्बावासी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह

विज्ञापन

बताया कि ठाकुर विनोद नगर पंचायत हर्रा में दूसरी बार सभासद चुने गए थे। सभासद की मौत के बाद कस्बा हर्रा में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, सड़क हादसे के बारे में कंकरखेड़ा और सरधना थाना पुलिस ने जानकारी से इन्कार किया है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed