फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Councillor Virendra Munda from Muzaffarnagar died in a accident as car jumped the Flyover

यूपी: फ्लाईओवर से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, पूर्व सभासद की मौत, एक गंभीर

Tue, 24 Jul 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 24 Jul 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Councillor Virendra Munda from Muzaffarnagar died in a accident as car jumped the Flyover
विरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना(बाएं) - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जाट कॉलोनी में पांच बार पार्षद रहे विरेन्द्र मुन्ना की सकौती फ्लाई ओवर के नीचे गाड़ी गिरने से मौत हो गई। गाड़ी में मौजूद थाना भवन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जिल्ले हैदर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें मोदीपुरम के एसडीएस होस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिल्ल हैदर की रीढ़ की हड्डी और छाती में गहरी चोट हैं वह फिलहाल आईसीयू में एडमिट हैं। 

विज्ञापन


कार के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सबसे लोकप्रिय सभासद विरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना की सोमवाद देर रात एक भयंकर सडक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी कार तेज रफ्तार के कारण सकौती ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। उनके साथ चरथावल ब्लाक के पूर्व प्रमुख जिल्ले हैदर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में लगातार पांच बार सभासद पद का चुनाव जीतकर अपनी लोकप्रियता का झंडा गाडने वाले विरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सोमवार को शाम के समय चरथावल ब्लॉक के पूर्व प्रमुख जिल्ले हैदर के साथ किसी काम से कार में सवार होकर मेरठ गए थे। देर रात करीब 10 बजे जब दोनों कार से वापस लौट रहे थे तो एक्सेंट हुंडई UP12H 7201 कार ने तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो दिया और कार सकौती ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। मुन्ना सभासद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि  गाड़ी चला रहे जिल्ले हैदर बुरी तरह घायल हो गए।जिल्ले हैदर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

देर रात सभासद के आवास पर जमा रही भीड़

देर रात यह समाचार मुजफ्फरनगर के लोगां तक पहुंचा तो शहर के गणमान्य लोगों के मुन्ना पार्षद  के आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। सूचना पाकर पूर्व राज्यसभा सांसद हरेन्द्र मलिक के भी तुरंत मेरठ पहुंचे का समाचार है। वीरेंद्र  हरेन्द्र मलिक के करीबी थे उनके मुताबिक वीरेंद्र कुमार मुन्ना के जाने से एक अपूर्ण क्षति समाज और क्षेत्र को हुई है जिसकी भरपाई बहुत ही मुश्किल है।

अपने वार्ड को दी अलग ही पहचाना 
गौरतलब है कि विरेंद्र कुमार मुन्ना और उनकी पत्नी संगीता 5 बार सभासद रह चुके है। वार्ड 10 से उनकी पत्नी संगीता चौधरी मौजूदा वार्ड सभासद है। वीरेंद्र कुमार मुन्ना ने वार्ड 10 को एक अलग ही पहचान दी। यह वार्ड जनपद का सबसे सर्वोत्तम स्वच्छ और सुंदर वार्ड कहलाता है। वीरेंद्र मुन्ना मूल रूप से कुटबा गांव के निवासी थे। वह अपने पीछे पत्नी संगीता चौधरी एक पुत्री और दो पुत्र छोड़ गए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed