फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से क्या डरना, धूप में टहलें, खानपान में शामिल करें ये चीजें, मजबूत होगी रोगप्रतिरोधक क्षमता

Tue, 17 Mar 2020 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Mar 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update, Tips to cure coronavirus
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

विश्व भर में कोरोनावायरस के खौफ को देखते हुए लोग बचाव के अलग अलग तरीके प्रयोग में ला रहे हैं। वहीं चिकित्सकों को कहना है कि कोरोना के संक्रमण से बचना है तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना जरूरी है। खानपान और दिनचर्या में बदलवा के साथ आप अपने शरीर की संक्रमण से लड़ने की शक्ति को बढ़ा सकते हैं। जानें आखिर कैसे आप शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं -



 

Coronavirus Update, Tips to cure coronavirus
sunlight - फोटो : social media
हर रोज सेकें धूप
सूरज की किरणों में रोगनिवारक गुण होते हैं। जो आपके शरीर और त्वचा को विभिन्न रोगों से सुरक्षित रखती हैं। यही नहीं नियमित धूप सेकने से शरीर में श्वेत रक्त कणिकाएं पर्याप्त रूप में निर्मित होती हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। और आप स्वस्थ रहते हैं। यही नहीं, धूप सेकने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है इसलिए शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

 
Coronavirus Update, Tips to cure coronavirus
Sun Bath - फोटो : Pixabay
धूप में कुछ समय बिताने पर शरीर में सेरोटॉनिन नामक हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है जो तनाव व थकान को दूर करने में मदद करता है। सूरज की किरणें शरीर पर पड़ने से इस हार्मोन का निर्माण होता है और व्यक्ति की मानसिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही एंडोर्फिन नामक हार्मोन भी उच्च मात्रा में निर्मित होता है जो व्यक्ति को खुश रखने में मदद करता है। यदि आपको अनिद्रा की समस्या है तो भी चिकित्सक धूप सेंकने की सलाह देते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Update, Tips to cure coronavirus
गिलोय
आपकी रसोई में रखे मसाले भी आपके शरीर को सेहतमंद रखने में काम आते हैं। इनमें हल्दी, अदरक, लहसुन, लौंग, इलायची आदि का सेवन भोजन में आवश्यक रूप से करना चाहिए। ये सभी मसालों के सेवन से शरीर में कई प्रकार के संक्रमण से लड़ने की की शक्ति मिलती है। इसके अतिरिक्त तुलसी, गिलोय आदि का भी सेवन करना लाभदायक है। 

 
विज्ञापन
Coronavirus Update, Tips to cure coronavirus
neem
नीम को सेहत का खजाना कहा जाता है। इसके छांव से लेकर पत्तियां फूल और छाल सभी इंसान के शरीर के लिए लाभदायक होती है। आपके आंगन में यदि नीम का पेड़ है तो आप कुछ देर उसके नीचे बैठें, गहरी सांस लें। चिकित्सक स्वस्थ रहने के लिए नीम की ताजा कोंपलों का सेवन करने की भी सलाह देते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed