फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus: Meerut situation is appalling, fifty infected found in one day

Coronavirus: मेरठ की स्थिति भयावह, आज फिर मिले 50 संक्रमित, अन्य जिलों का ये है हाल

Mon, 06 Jul 2020 10:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Jul 2020 10:46 PM IST
सार

  • -मेरठ में 19 मरीजों की पुष्टि एंटीजन किट से हुई, एडीएम सिटी ऑफिस का कर्मचारी भी संक्रमित
  • -मुजफ्फरनगर जिले में 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एक मरीज की मौत 
  • -सहारनपुर में आयुष मंत्री के दो और परिजन समेत 16 कोरोना पॉजिटिव
  • -बागपत में कृषि विभाग के कर्मचारी समेत 12 संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus: Meerut situation is appalling, fifty infected found in one day
स्वैब नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संक्रमण से जकड़े मेरठ की स्थिति भयावह हो चुकी है। सोमवार को 50 नए संक्रमित मिले हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आगे विस्तार से जानें आज पश्चिमी यूपी के किस जिले में कोरोना के कितने मरीज मिले हैं और संक्रमण की क्या स्थिति है-
विज्ञापन


इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक 53 मरीज मिले थे। नए मरीजों में 25 महिला और 25 पुरुष वर्ग से हैं। 15 नए केस हैं, बाकी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। 8 मरीज शक्तिनगर के रहने वाले हैं। इनमें 8 साल का बालक और 11 साल की बच्ची भी है। सात लोग मुरलीपुर के हैं। यह सभी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी ऑफिस का कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। 19 मरीजों को कोरोना की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है। सीएमओ में बताया कि मेरठ में 2480 सैंपलों की जांच हुई। कोरोना संक्रमितों की संख्या 1209 हो गई है, इसमें 70 की मौत हो चुकी है, 798 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 341 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले में 26 नए पॉजिटिव मिले, एक मरीज की मौत 
जनपद में कोरोना के मामले तेजी से बढऩे लगे हैं। सोमवार को 26 अन्य केस सामने आए हैं। इनमें नौ विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी हैं, जबकि नौ जिला जेल के बंदी शामिल हैं। बिजली अफसरों में एसडीओ और जेई हैं। इसके अलावा मेरठ मेडिकल में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिले में अब तक कोरोना के कुल मामले 357 हो गए हैं, जबकि एक्टिव केस 104 हैं। 250 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

उधर, शामली जिले में सोमवार को थानाभवन कस्बे में एक और दुकानदार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। पीड़ित को झिंझाना कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। मोहल्ला शाहलाल और सब्जी मंडी को हॉटस्पॉट कर सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा 233 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो कोरोना पॉजिटिव ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

सहारनपुर आयुष मंत्री के दो और परिजन समेत 16 कोरोना पॉजिटिव
सहारनपुर में सोमवार को कोरोना के 16 नए संक्रमित सामने आए। इनमें दो लोग आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के परिवार से हैं, जिनमें मंत्री का छह वर्षीय पौत्र और एक घर का नौकर शामिल है। 

चिकित्सा विभाग ने मंत्री के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के करीब 18 लोगों के सैंपल लिए थे। पत्नी और बेटे की रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव निकली थी। सोमवार को छह वर्षीय पौत्र और घर पर काम करने वाले 23 वर्षीय नौकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से परिवार में दहशत की स्थिति है।

इनके अलावा चार लोग नानौता के मोहल्ला सुनारो वाली गली के संक्रमित आए हैं, जो एक ही परिवार के हैं। सुनारो वाली गली में अभी तक एक दर्जन से अधिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सहारनपुर शहर के शारदानगर में भी चार लोग पॉजिटिव आए हैं। यह भी एक ही परिवार के सदस्य हैं। तीन लोग देवबंद के पठानपुरा, वेदविहार और मोहल्ला लहसवाड़ा के हैं। इनमें एक व्यक्ति किराना व्यापारी का बेटा है, जबकि दूसरा अस्पताल का स्टाफ सदस्य है।

यह भी पढ़ें: कानपुर एनकाउंटर: दो स्कार्पियो व सात साथियों संग पश्चिमी यूपी की इस चौकी पर दिखा विकास दुबे, पुलिस अलर्ट

तीसरा व्यक्ति श्मशान घाट पर रहता है। एक व्यक्ति सहारनपुर शहर के गोटेशाह का रहने वाला है। पॉजिटिव निकले सभी 16 लोगों को कोविड अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 453 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 369 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 83 एक्टिव मरीज हैं। 

बागपत में कृषि विभाग के कर्मचारी समेत 12 संक्रमित, तीन दिन बंद रहेगा उप कृषि निदेशक कार्यालय 
कोरोना संक्रमण की चेन रोज बढ़ रही है। कृषि रक्षा इकाई पर कार्यरत कर्मचारी पॉजिटिव मिला है, जिस कारण तीन दिन के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय बंद कर दिया गया। जिले में कुल 12 संक्रमित मिले हैं। अब संख्या बढ़कर 377 पर पहुंच गई है।

उप कृषि निदेशक डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय में कर्मचारी संक्रमित मिला है। एहतियात के तौर पर तीन दिन के लिए कार्यालय बंद रहेगा। किसानों को भी विभिन्न माध्यमों से इस बाबत जानकारी दे दी गई है। पूठड़ गांव में एक युवक पहले संक्रमित मिला था, इस युवक के संपर्क में आने के बाद दो अन्य युवक संक्रमित मिले हैं। बड़ौत में एक स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिला है। 

बिजनौर में चार साल की बच्ची समेत पांच नए संक्रमित
जिले में चार साल की एक बच्ची और चांदपुर सीओ कार्यालय के दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोग और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। नए मरीजों में गांव गजरौला शिव, हल्दौर क्षेत्र के गांव सिसौना और नूरपुर नगर की चार वर्षीय मासूम बालिका भी शामिल है।

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार रविवार की देर रात कुल 457 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच पॉजिटिव और शेष नेगेटिव आईं। छह रिपीट सैंपल की भी रिपोर्ट इसमें शामिल है। नए मरीजों में कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव गजरौला शिव निवासी 20 वर्षीय युवक, हल्दौर थाने के गांव सिसौना का रहने वाला 22 साल का युवक और नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी चार वर्षीय मासूम बालिका शामिल है।

इसके साथ ही चांदपुर सीओ कार्यालय के दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन सभी के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर तीन जुलाई को जांच के लिए भेजे गए थे और रविवार रात इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गांव गजरौला शिव का रहने वाला युवक मुंबई में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही वह अपने घर लौटा था।

सीएमओ ने बताया कि तीनों मरीजों के संपर्क में आए उनके परिजनों और अन्य लोगों की तलाश उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा तथा नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे जाएंगे। अब तक जिले को कुल 11,284 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं।

इनमें से कुल 341 पॉजिटिव और 10732 नेगेटिव आई हैं। इनमें से 234 सैंपल रिपीट किए गए थे। वर्तमान अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 341 हो गई है। जबकि छह लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 88 हो गई है। 247 लोगों चिकित्सा के उपरांत डिस्चार्ज किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed