फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Coronavirus latest news meerut:Coronavirus latest news meerut: cleaning staff of Microbiology lab changed his name to get a Corona test, questions raised on system

मेरठ: माइक्रोबायोलॉजी लैब के सफाई कर्मचारी ने नाम बदल कर कराया कोरोना का टेस्ट, व्यवस्था पर उठाए सवाल

Sun, 14 Jun 2020 09:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Jun 2020 09:26 AM IST
सार

- मोबाइल पर हुई बातचीत में सफाई कर्मचारी ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर उठाए सवाल
 

विज्ञापन
Coronavirus latest news meerut:Coronavirus latest news meerut: cleaning staff of Microbiology lab changed his name to get a Corona test, questions raised on system
meerut medical - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ मेडिकल कॉलेज स्थित माइक्रोबायोलॉजी लैब के जिस 50 वर्षीय सफाई कर्मचारी को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।  सफाई कर्मचारी ने नाम बदलकर कोरोना का टेस्ट कराया है। इस सफाई कर्मचारी को मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। मोबाइल पर हुई बातचीत में सफाई कर्मचारी ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


सफाई कर्मचारी ने कहा कि पिछले 90 दिन से लगातार मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में भी ड्यूटी कर रहा था और पिछले 4 दिन से उसे बुखार था। कई बार डॉक्टर से शिकायत की और लगातार टेस्ट कराने के लिए कहता रहा। अन्य लोगों से  भी कहा था कि मुझे बुखार है और शायद कोरोना हो गया है। 
विज्ञापन


लेकिन डॉक्टर यह कहकर टालमटोल कर रहे थे कि कोरोना नहीं है और बुखार भी नहीं  है। वैसे ही थकान के कारण शरीर टूट रहा होगा। सफाई कर्मचारी ने यह भी कहा कि जब मेरी हालत खराब होती गई और लगने लगा कि अब बुखार बढ़ता जा रहा है तो मुझे चिंता होने लगी। जिसके बाद मैंने अपना नाम बदलकर दूसरे नाम से मेडिकल कॉलेज में कोरोना का टेस्ट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मुझे स्वास्थ विभाग की टीम ने कोविड-19 वार्ड में भर्ती करा दिया है। सफाई कर्मचारी का कहना है कि वह 6 घंटे की ड्यूटी करता था और 3 दिन पहले ही बुखार होने पर बस उसे 1 दिन की छुट्टी दी गई थी। उसके बाद फिर काम करने के लिए कहा गया। वह हर रोज अपने घर भी आ जा रहा था।

सफाई कर्मचारी का टेस्ट न कराने को लेकर कर्मचारी नेता विपिन त्यागी और अन्य कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से भी इस संबंध में रविवार को मिलेंगे। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके गर्ग का कहना है कि जांच में यह सामने आया है कि सफाई कर्मचारी ने नाम बदलकर कोरोना का टेस्ट कराया है। लेकिन ऐसा उसने क्यों किया इसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed